फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Confusion over DGP selection persists, DS Chauhan is retiring after a week

UP News : डीजीपी चयन को लेकर असमंजस बरकरार, डीएस चौहान एक सप्ताह बाद हो रहे हैं सेवानिवृत्त

Fri, 24 Mar 2023 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Mar 2023 01:36 PM IST
सार

डीएस चौहान बीते करीब 11 माह से कार्यवाहक डीजीपी के पद पर हैं। उनको 13 मई 2022 को डीजीपी मुकुल गोयल को हटाने के बाद ये जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। वहीं सितंबर माह में संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश सरकार की ओर से डीजीपी के चयन का भेजा गया प्रस्ताव कुछ आपत्तियों के साथ वापस कर दिया था।

विज्ञापन
UP News: Confusion over DGP selection persists, DS Chauhan is retiring after a week
देवेंद्र सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी डीएस चौहान को सेवानिवृत्त होने में केवल एक हफ्ते का समय बचा है। उनके बाद सूबे का नया डीजीपी कौन बनेगा, इसे लेकर असमंजस बरकरार है। नये डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि अधिकारी नहीं कर रहे हैं। डीजीपी को सेवा विस्तार मिलने को लेकर भी संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


11 माह से कार्यवाहक डीजीपी हैं डीएस चौहान
डीएस चौहान बीते करीब 11 माह से कार्यवाहक डीजीपी के पद पर हैं। उनको 13 मई 2022 को डीजीपी मुकुल गोयल को हटाने के बाद ये जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। वहीं सितंबर माह में संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश सरकार की ओर से डीजीपी के चयन का भेजा गया प्रस्ताव कुछ आपत्तियों के साथ वापस कर दिया था। आयोग ने पूछा था कि मुकुल गोयल को डीजीपी के पद पर न्यूनतम दो वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed