फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi Adityanath gave instructions to make school Chalo campaign more effective

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान को और भी प्रभावी बनाने के दिए निर्देश, दूसरा चरण 27 से, नामांकन दो करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य

Fri, 24 Jun 2022 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

स्कूल चलो अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अप्रैल को श्रावस्ती से की थी। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 6-14 वर्ष की आयु के दो करोड़ बच्चों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य प्रदेश सरकार का है।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi Adityanath gave instructions to make school Chalo campaign more effective
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्कूल चलो अभियान के सफल क्रियान्वयन से राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा से पहले हासिल करने की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान को और भी प्रभावी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। योगी सरकार प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में दो करोड़ नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। ऐसे में सीएम ने इस अभियान को प्रभावी बनाते के लिए एक भी घर न छूटे, हर घर पहुंचें उद्देश्य पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों का दाखिला अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए हैं। सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल आए सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


स्कूल चलो अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अप्रैल को श्रावस्ती से की थी। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 6-14 वर्ष की आयु के दो करोड़ बच्चों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य प्रदेश सरकार का है। वर्तमान में प्रदेश के 75 जिलों के 1.3 लाख स्कूलों में 1.88 करोड़ बच्चों का सफलतापूर्वक नामांकन किया गया है जो स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2016-17 में प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 1.52 करोड़ विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद छात्रों की संख्या बढ़कर 1.88 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन


नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक कर रहे घरेलू सर्वेक्षण
स्कूल चलो अभियान के तहत सभी जिलों में अभिभावकों से अपील की गई कि वे एसएमसी की बैठकों में हिस्सा लें और अपने बच्चों का नामांकन कराएं। नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक राज्य भर में घरेलू सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही अभियान के तहत ईंट भट्ठों व अन्य उद्योगों में लगे बाल मजदूरों का नामांकन कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed