फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Black spots of roads will be improved by March 31, instructions given to all sections

UP News :31 मार्च तक सुधारे जाएंगे सड़कों के ब्लैक स्पॉट, सभी खंडों को दिए गए निर्देश, अधिकारी कर रहे समीक्षा

Thu, 09 Feb 2023 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Feb 2023 08:31 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसमें खानापूरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा की दिशा में कारगर प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Black spots of roads will be improved by March 31, instructions given to all sections
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रोड सेफ्टी के सभी कामों को हरहाल में 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। ब्लैक स्पॉट के चिह्नीकरण और इनमें सुधार को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके तहत वर्ष 2021 में 1027 और वर्ष 2022 में 1041 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इन सभी स्थानों पर सुधारात्मक कार्य तेजी से करने के निर्देश खंडों को दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों से कहा गया है कि वे इस काम की लगातार समीक्षा भी करें।

विज्ञापन


राज्य मार्गों और प्रमुख जिला मार्गों में मिलने वाले ग्रामीण मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। जंक्शन प्वाइंट पर जहां भी ग्रामीण मार्गों का लेवल नीचे होगा, उन्हें सुधारा जाएगा। मार्गों पर पूर्व से लगे रोड साइनेज का आवश्यकता के अनुसार रिपेयर, प्लेसमेंट और लोकेट करने के लिए निरीक्षण कर प्राथमिकता से कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्गों के आसपास उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई के लिए कहा गया है। जिला सड़क सुरक्षा समितियों की मासिक बैठक हर माह की 7 तारीख को करना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही नई परियोजनाओं की डीपीआर बनाते समय रोड सेफ्टी डिजाइन का प्रावधान करने का नियम भी बनाया गया है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसमें खानापूरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा की दिशा में कारगर प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed