फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BJP will launch a campaign to get the name included in the voter list

UP News : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा

Fri, 28 Oct 2022 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में जिन मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नही होे सका है, उनके नाम दर्ज करवाने का काम अभियान के तौर पर करें।

विज्ञापन
UP News: BJP will launch a campaign to get the name included in the voter list

विस्तार

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसके अलावा पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता 30 अक्तूबर को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने के लिए कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे। जबकि 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भी वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इन कार्यक्रमोें के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व निकाय चुनाव की तैयारियों से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। दोनों नेताओं ने बैठक में निकाय चुनावों को लेकर की गई अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत के संकल्प के साथ तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने  कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर संपर्क व संवाद के माध्यम से निकाय चुनाव में पार्टी को विजय के लिए जनता से समर्थन मांगने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में जिन मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नही होे सका है, उनके नाम दर्ज करवाने का काम अभियान के तौर पर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed