{"_id":"62c70425b31a1a5b0f1ad522","slug":"up-news-abdullah-azam-was-questioned-for-the-second-consecutive-day-enforcement-directorate-also-called-on-july-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अब्दुल्ला आजम से लगातार दूसरे दिन हुई लंबी पूछताछ, प्रवर्तन निदेशालय ने 11 जुलाई को भी बुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अब्दुल्ला आजम से लगातार दूसरे दिन हुई लंबी पूछताछ, प्रवर्तन निदेशालय ने 11 जुलाई को भी बुलाया
Fri, 08 Jul 2022 07:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Jul 2022 07:54 AM IST
सार
ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय में अब्दुल्ला से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 9 बजे बुलाया गया था। यहां उससे शाम चार बजे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने अब्दुल्ला से संपत्तियों के निवेश के बारे में भी सवाल किए।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने सपा विधायक व आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम से लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लंबी पूछताछ की। अब्दुल्ला से उनकी आय के स्रोत के बारे में सवाल किए गए और बैंक खातों से लेन-देन संबंधित जानकारी भी मांगी गई।
विज्ञापन
ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय में अब्दुल्ला से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 9 बजे बुलाया गया था। यहां उससे शाम चार बजे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने अब्दुल्ला से संपत्तियों के निवेश के बारे में भी सवाल किए। बाद में अब्दुल्ला को 11 जुलाई को भी ईडी के कार्यालय में आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को आजम खां की पत्नी व पूर्व विधायक तंजीन फातिमा बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के कार्यालय में आ सकती हैं। गौरतलब है कि ईडी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रहा है। इसी कड़ी में पहले आजम खां से सीतापुर में जेल में पूछताछ हो चुकी है। इसके बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला और पत्नी तंजीन को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। वहीं जिन लोगों ने जौहर ट्रस्ट के लिए फंड दिए हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन