फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 742 doctors missing without informing, sword of dismissal, action has started from the government

UP News : बिना बताए गायब हैं 742 डॉक्टर, बर्खास्तगी की तलवार, शासन से शुरू हो गई है कार्रवाई

Wed, 12 Jul 2023 05:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jul 2023 05:37 AM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पताल, सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लगातार तैनाती की जा रही है। आयोग की ओर से चयनित होने वाले डॉक्टर अस्पताल पर जाने के लिए सहमति देते हैं, लेकिन वहां कुछ दिन रहने के बाद गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
UP News: 742 doctors missing without informing, sword of dismissal, action has started from the government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बिना बताए 742 डॉक्टर गायब हैं। इन सभी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित कर उनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पताल, सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लगातार तैनाती की जा रही है। आयोग की ओर से चयनित होने वाले डॉक्टर अस्पताल पर जाने के लिए सहमति देते हैं, लेकिन वहां कुछ दिन रहने के बाद गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2010 से लेकर 2022 के बीच चयनित होने वाले डॉक्टरों की सूची तैयार की गई। इसमें करीब 742 डॉक्टरों के नाम आए हैं। ये लंबे समय से बिना सूचना दिए गायब हैं। इन सभी को तीन बार नोटिस भेजी गई। इसके बाद भी उनहोंने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में जो डॉक्टर पांच साल से अधिक समय से गायब हैं, उनकी बर्खास्तगी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बिना ड्यूटी निकाल रहे वेतन
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि कई डॉक्टर ड्यूटी नहीं कर रहे हैं, लेकिन सीएमओ कार्यालय से सांठगांठ करके वेतन लेते रहे हैं। ऐसे डॉक्टरों और सीएमओ कार्यालय की गतिविधियों की नए सिरे से जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed