{"_id":"635834dbd201161ef26163ca","slug":"up-news-4-dead-in-rail-and-road-accidents-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : रेल और सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत, डिप्रेशन में आत्महत्या, नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : रेल और सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत, डिप्रेशन में आत्महत्या, नाले में मिला शव
Wed, 26 Oct 2022 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:42 AM IST
सार
UP News: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में हुए सड़क व रेल हादसों में कई लोगों की मौत हो गई। आत्महत्या की भी खबर है तो ठाकुरगंज में नाले से एक नवजात का शव मिला है। अंबेडकर नगर में एक युवती का शव हाईवे पर मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ समेत यूपी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में हुए सड़क व रेल हादसों में कई लोगों की मौत हो गई। आत्महत्या की भी खबर है तो ठाकुरगंज में नाले से एक नवजात का शव मिला है। अंबेडकर नगर में एक युवती का शव हाईवे पर मिला है।
विज्ञापन
कैसरबाग पुलिस के मुताबिक हुसैनगंज स्थित उदय गंज के रहने वाले अजय कुमार अवस्थी (50) रेलवे में टेक्नीशियन पद पर तैनात थे रविवार दोपहर वह अपनी मोटरसाइकिल से दिवाली का सामान खरीदने के लिए जा रहे थे तभी कैसरबाग ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी घायल अवस्था में पुलिस द्वारा इलाज के लिए बलरामपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वही देर तक घर ना पहुंचने पर पत्नी रितु वह भाई संजय खोजबीन के लिए गए तो पता चला कि कैसरबाग स्थित नए पुल के पास एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया था जिसे बलरामपुर ले जाया गया है अस्पताल पहुंचकर पहुंचकर पति की शिनाख्त की मृतक के परिवार में 3 बच्चे हैं।
विज्ञापन
वही मोहनलालगंज में शिवडरा का रहने वाला कैलाश (45) सोमवार को अपने दोस्त विष्णु के साथ दीपावली की खरीदारी करने के मोटरसाइकिल से लिए जा रहा था तभी गौरा के पास एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गया इलाज के लिए अस्पताल ले जाए गए जहां कैलाश की मौत हो गई वहीं घायल का इलाज चल रहा है बतक के परिवार में पत्नी सुनीता देवी है
विज्ञापन
इटौंजा मड़ियाव के अल्लू नगर डिगुरिया का रहने वाला संतोष कुमार (27) पेशे से राजमिस्त्री था सोमवार दीपावली को वह मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल इटौंजा गया हुआ था देर शाम घर वापस आते समय अर्जुनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने मां की मौत हो गई मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी एक बच्चा है।
वजीरगंज : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
पुलिस के मुताबिक वजीरगंज स्थित कुंड्री रकाबगंज का रहने वाला राहुल कश्यप (23) प्राइवेट नौकरी करता था सोमवार शाम वह घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में बिरहाना क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई लोगों के देखने पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
हुसैनगंज : डिप्रेशन के चलते युवक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाकर दी जान
पुलिस के मुताबिक हुसैनगंज स्थित लालकुआ कुंदन लाल का हाता का रहने वाला अजय (33) कैंटीन में काम करता था पिता राम कैलाश ने बताया बीते कुछ दिनों से वह काफी डिप्रेशन में रह रहा था जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था सोमवार दोपहर उसने आंगन में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली जिससे कि वह गंभीर रूप से झुलस गया इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित था पिता सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय सहायक पद पर काम करते हैं।
ठाकुरगंज : नाले में मिला नवजात का शव
पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज स्थित बालागंज कैटल कॉलोनी जल निगम रोड पर स्थित नाले में मंगलवार दोपहर एक नवजात शव को उतराता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मामले की छानबीन कर रही है।
हत्या के बाद युवती का शव बोरे में हाइवे पर फेंका
अंबेडकरनगर बस्ती आजमगढ़ नेशनल हाइवे पर पैकोलिया के निकट मंगलवार को बोरे में भरा युवती का शव पड़ा पाया गया। माना जा रहा है कि उसकी कहीं अन्यत्र हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए हाइवे पर फेंक दिया गया।
मंगलवार दिन में टांडा कोतवाली के बस्ती नेशनल हाइवे पर पैकोलिया के निकट उस समय भीड़ जुट गई जब वहां एक बोरे में कुछ लोगों ने शव पड़े देखा। पुलिस मौके पर पहुंची तो बोरे से शव निकाला गया। शव को पहले पालीथिन में उसके बाद कंबल में लपेटा गया था। इसकी वजह से बोरे से दुर्गंध भी ज्यादा नहीं आ रही थी। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 28 वर्षीय युवती का शव मिला है।
विवाहित प्रतीत हो रही युवती के हाथ पर ओम का टैटू बना है। युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव कई दिन पुराना है। युवती की हत्या कहीं अन्यत्र कर शव को कहीं छिपाए रखा गया था। इसके बाद कल रात किसी समय हाइवे पर लाकर फेंक दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।