फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 20 killed in hooliganism on Holi, more than 200 admitted, more than 400 reached hospital

UP News : होली पर हुड़दंग में 20 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती, 400 से अधिक पहुंचे अस्पताल

Thu, 09 Mar 2023 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Mar 2023 09:18 PM IST
सार

अस्पताल पहुंचने वालों में सड़क हादसों में घायल हुए लोगों के अलावा रंगों से त्वचा व नेत्र रोग की शिकायत वाले मरीज शामिल रहे। नौ मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
UP News: 20 killed in hooliganism on Holi, more than 200 admitted, more than 400 reached hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल

विस्तार

होली पर हुड़दंग में 400 से ज्यादा लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे। इनमें से 20 की जान चली गई। करीब 200 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने वालों में सड़क हादसों में घायल हुए लोगों के अलावा रंगों से त्वचा व नेत्र रोग की शिकायत वाले मरीज शामिल रहे। नौ मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, होली के दिन ट्रॉमा सेंटर में 287 मरीज इलाज के लिए आए। इसमें सात मृत अवस्था में लाए गए थे, जबकि सात गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान चली गई। इसमें चार लोगों की गोली लगने से जान गई। होली के हुड़दंग में सड़क हादसे में घायल होकर 98 लोग आए थे। इसमें कई अभी भर्ती हैं। डॉ. संदीप ने बताया सड़क हादसे में जख्मी कई मरीजों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


बलरामपुर में 295 मरीज आए, 55 भर्ती
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 24 घंटे में 295 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से 55 को भर्ती किया गया, जबकि 65 को टांके लगाकर व ड्रेसिंग कर घर भेज दिया गया। तीन मरीजों में रंग खेलने के दौरान आंखों में एलर्जी हो गई, वहीं 17 लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाते समय घायल होकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल में 570 मरीज आए, इसमें 109 होली हुड़दंग के
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बुधवार को 24 घंटे में 570 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें से 27 को भर्ती किया गया है। होली के हुड़दंग में करीब 109 केस रहे। इनमें गंभीर हेड इंजरी के छह मरीजों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

लोकबंधु में पहुंचे 102 मरीज
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 24 घंटे में कुल 102 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से दो मृत अवस्था में लाए गए थे। तीन गंभीर रूप से जख्मी मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने वालों में 91 पुरुष, 10 महिला व एक बच्चा भी शामिल रहा।


लोहिया की इमरजेंसी में 70 मरीज, चार की मौत
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एपी जैन के मुताबिक, होली के हुड़दंग में 70 लोग अस्पताल पहुंचे। इसमें सड़क हादसे के 30 मरीज रहे, जबकि 12 मरीज नेत्र रोग व 15 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित रहे नौ मरीजों को भर्ती किया गया। तीन मरीज मृत अवस्था में लाए गए, जबकि एक मरीज की इलाज दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed