{"_id":"651fa33385536ca4950c3b17","slug":"up-news-17-municipal-corporations-and-gautam-buddha-nagar-should-be-declared-safe-cities-soon-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा, 17 नगर निगमों और गौतमबुद्धनगर को जल्द घोषित करें सेफ सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा, 17 नगर निगमों और गौतमबुद्धनगर को जल्द घोषित करें सेफ सिटी
Fri, 06 Oct 2023 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:33 AM IST
सार
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि सभी 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर को जल्द सेफ सिटी घोषित करने के लिए काम पूरा करने की तिथि निर्धारित की जाए। इसके बाद ये शहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
दुर्गा शंकर मिश्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि सभी 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर को जल्द सेफ सिटी घोषित करने के लिए काम पूरा करने की तिथि निर्धारित की जाए। इसके बाद ये शहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सेफ सिटी परियोजना और मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त 10,417 महिला बीट के लिए पहले चरण में 1100 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की व्यवस्था की जाए। तीन हजार पिंक बूथ बनाने के पहले चरण में नौ जिलों के 20 धार्मिक स्थलों पर इसकी स्थापना हो। बैठक में बताया गया कि 17 नगर निगमों व गौतमबुद्धनगर में इंटीग्रेशन के लिए 21,968 कैमरों की पहचान की गई है। सिटी बसों, ओला व ऊबर आदि में सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन लगाते हुए यूपी-112 से इंटीग्रेट करने के लिए टेस्टिंग चल रही है।
विज्ञापन