{"_id":"6439466448fa2125110b2c09","slug":"up-news-15-teachers-missing-in-inspection-suspended-salary-of-1371-withheld-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : निरीक्षण में गायब 15 शिक्षक निलंबित, 1371 का वेतन रोका, अनुपस्थित रहने पर दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : निरीक्षण में गायब 15 शिक्षक निलंबित, 1371 का वेतन रोका, अनुपस्थित रहने पर दिए कार्रवाई के निर्देश
Fri, 14 Apr 2023 05:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Apr 2023 05:56 PM IST
सार
विभाग की ओर से जिला स्तर पर जिलाधिकारी, सीडीओ, बीएसए, बीईओ व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की अलग-अलग टीम नियमित स्कूलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत दिसंबर से मार्च के बीच पूरे प्रदेश में लगभग 16 हजार शिक्षक अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के बिना छुट्टी गायब रहने का सिलसिला जारी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी इस पर सख्ती शुरू कर दी है। मार्च में अनुपस्थित मिले 15 शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 1371 का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही अन्य शिक्षकों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जिला स्तर पर जिलाधिकारी, सीडीओ, बीएसए, बीईओ व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की अलग-अलग टीम नियमित स्कूलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत दिसंबर से मार्च के बीच पूरे प्रदेश में लगभग 16 हजार शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। जिनका वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही करते हुए चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ। विभाग की ओर से 13 से 31 मार्च तक दोबारा निरीक्षण कराने पर फिर काफी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। अब तक 34 जिलों से मिली रिपोर्ट में 3343 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इस पर सख्ती करते हुए 15 शिक्षकों को निलंबित, 1371 का वेतन रोकने व 683 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अन्य जिलों से भी अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नए सत्र 2023-24 में नियमित निरीक्षण के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में पठन-पाठन व मध्यान्ह भोजन वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्रैल-मई में विद्यालयों के निरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की रिपोर्ट में यह पाया गया कि एडेड विद्यालयों व मदरसों के स्थलीय निरीक्षण की संख्या काफी कम है। उन्होंने इनके भी नियमित स्थलीय निरीक्षण को कहा है। उन्होंने निरीक्षण में किताबों के वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत के लक्ष्यों की स्थिति भी देखने को कहा है।