फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : 15 suspended in Levana suits fire case

Levana Fire : लेवाना अग्निकांड में 15 निलंबित, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर देर रात जारी हुआ फरमान

Sun, 11 Sep 2022 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 05:18 AM IST
सार

Levana Fire : इनमें से अभी सेवा में एक पीसीएस अधिकारी सहित 15 को शासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देर रात हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
UP News : 15 suspended in Levana suits fire case
होटल लेवाना अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सितंबर 2022 को होटल लेवाना सुइट्स में लगी आग से चार मौत के हादसे के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की जांच में 19 अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। इनमें से अभी सेवा में एक पीसीएस अधिकारी सहित 15 को शासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देर रात हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को ही मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी थी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर अब मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी और लापरवाही करने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग, नियुक्ति विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबन कर विभागीय कार्रवाई शुरू करानी होगी। सेवानिवृत्त हो चुके जिम्मेदारों के खिलाफ भी विभागीय नियमों केमुताबिक कार्रवाई की जाएगी। शासन के प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं चार मौतों के जिम्मेदार : 
गृह विभाग :
सुशील यादव, तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी, अभयभान पांडेय, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, योगेंद्र प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय, विजय कुमार सिंह, मौजूदा मुख्य अग्निशमन अधिकारी

ऊर्जा विभाग : विजय कुमार राव, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा, आशीष कुमार मिश्रा, अवर अभियंता, राजेश कुमार मिश्रा, एसडीओ

नियुक्ति विभाग : महेंद्र कुमार मिश्रा, पीसीएस, तत्कालीन विहित प्राधिकारी एलडीए, (मौजूदा अपर आयुक्त लखनऊ मंडल)

आवास विभाग, एलडीए : अरूण कुमार सिंह, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, ओम प्रकाश मिश्रा, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता
राकेश मोहन, तत्कालीन सहायक अभियंता, जितेंद्र नाथ दुबे, अवर अभियंता, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता, गणेशी दत्त सिंह, सेवानिवृत्त अवर अभियंता, जयवीर सिंह, अवर अभियंता, राम प्रताप, मेट, एलडीए


आबकारी विभाग : संतोष कुमार तिवारी, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ, अमित कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1, जैनेन्द्र उपाध्याय, उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed