फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New DM and SP in Balrampur, many officers transfered.

UP: बलरामपुर के डीएम, एसपी हटाए गए, बदायूं और फतेहगढ़ के कप्तान भी बदले

Fri, 28 Jun 2024 07:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Jun 2024 07:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शासन ने बलरामपुर के डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी केशव कुमार को शुक्रवार को हटा दिया दोनों अधिकारियों को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है।

विज्ञापन
UP: New DM and SP in Balrampur, many officers transfered.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने बलरामपुर के डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी केशव कुमार को शुक्रवार को हटा दिया दोनों अधिकारियों को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम पवन कुमार को बलरामपुर का नया डीएम, जबकि फतेहगढ़ के एसपी विकास कुमार को नया एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बलरामपुर में दलित की भूमि पर थानेदार द्वारा कब्जा किए जाने के मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के बीच तनातनी चली आ रही थी। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट द्वारा इस प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने के आदेश के बाद डीएम और एसपी को हटाया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बदायूं के एसपी आलोक प्रियदर्शी को फतेहगढ़ का पुलिस कप्तान बनाया गया है। एटीएस में तैनात बृजेश सिह को बदायूं का एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed