फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP New acting DGP Prashant Kumar press conference in Lucknow.

UP : नए डीजीपी बोले, पुलिस के रोजमर्रा के कार्यों में एआई का होगा इस्तेमाल, साइबर क्राइम पर लगाम लगाएंगे

Thu, 01 Feb 2024 07:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Feb 2024 07:23 PM IST
सार

यूपी डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

विज्ञापन
UP New acting DGP Prashant Kumar press conference in Lucknow.
यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के नये कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस के रोजमर्रा के कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। तकनीक के बेहतर प्रयोग से क्राइम एनालिटिक्स और प्रोजेक्टेड पुलिसिंग होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश में ज्यादा निवेश आना कानून-व्यवस्था बेहतर होने का संकेत है। हम अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह लोकसभा चुनाव और महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे टीम वर्क से पूरा करूंगा। प्रदेश में कानून का राज कायम रखने के लिए अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से पालन किया जाएगा। भारत सरकार के आंकड़ों से भी स्पष्ट है कि यूपी में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अपराध दर में कमी आई है। वैश्विक निवेश सम्मेलन में करीब 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसका भूमि पूजन समारोह जल्द होने वाला है। इससे करीब एक करोड़ रोजगार भी सृजित होंगे। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंड बिजनेस में भी यूपी देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से 2017 के बीच जितना विदेशी निवेश भारत में आया, उसका चार गुना बीते छह साल में यूपी में आ चुका है। बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है। पारदर्शी तरीके से एक लाख से अधिक भर्तियां हुई, जबकि 80 हजार भर्तियों की प्रक्रिया जारी है। ऑपरेशन कन्विक्शन के जरिए 25 हजार अपराधियों को सजा करायी गयी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: कांग्रेस बोली सपा ने नहीं निभाया गठबंधन धर्म, सपा ने कहा-मप्र चुनाव से लिया सबक


यूपी 112 को मिलेंगे वाहन
उन्होंने कहा कि यूपी 112 के बेड़े में जल्द 3200 चौपहिया और 1600 दोपहिया वाहन शामिल किए जाएंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा स्थानों पर 10.49 लाख से अधिक सीसीटीवी लगवाए जा चुके हैं, जिनसे महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिल रही है। प्रत्येक जिले में साइबर क्राइम के थाने खोले जा चुके हैं, जहां पर हेल्पडेस्क भी बनाई गयी है।

पुलिस पूरी तरह अलर्ट
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और दोनों समुदायों के धार्मिक नेताओं से बातचीत की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर व्यास तहखाना खोला गया है। इसमें प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पूरी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। पूरे परिसर में फोर्स तैनात की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed