यूपी: प्रदेश में पहले दिन नहीं तपा नौतपा, आंधी-बारिश से चार मौतें; उड़ानें डायवर्ट, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Weather of UP: यूपी में पहले दिन नौतपा का असर देखने को नहीं मिला। इसके उलट कई जगह पर मौसम प्रतिकूल रहा। अलग-अलग हादसों में चार की मौत हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाओं और बारिश के असर से रविवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन गर्मी से राहत रही। पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में लू नहीं चली। हालांकि, नमी युक्त पूर्वा हवाओं से उमस भरी गर्मी रही। वहीं, आंधी और बारिश के बीच अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक नौतपा के दौरान तपिश और गर्मी मध्यम दर्जे की रहने के संकेत हैं।
रविवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत अगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ब्रज के जिलों में रविवार तड़के आंधी, बारिश से भारी नुकसान पहुंचा। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। इससे आपूर्ति बाधित हुई। टिनशेड उड़ गए। अलीगढ़ में मकान की छत गिरने से जयरानी देवी (60) की मौत हो गई।
गाजियाबाद में रविवार सुबह अंकुर बिहार स्थित एसीपी कार्यालय की छत गिरने से एक दरोगा की मौत हो गई। एक मकान की छत गिरसे से एक युवक की भी मौत हो गई। बरेली में बिजली गिरने से 40 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। हाथरस में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। एटा के जलेसर में बिजली की गरज-चमक से फार्म हाउस में 32 बकरियां मर गईं। मैनपुरी, हापुड़ भी प्रभावित रहे। रामपुर, अमरोहा , संभल और मुरादाबाद में रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई।
फसलों को नुकसान
आंधी-बारिश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। मक्का की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। फिरोजाबाद में खेतों में पानी भरने के कारण तरबूज, खरबूज की फसल सड़ने की आशंका बढ़ गई। कई स्थानों पर अगेती मक्का की फसल गिर गई।
उड़ानें डायवर्ट
वाराणसी में खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण शनिवार देर रात दिल्ली जाने वाले चार विमानों की बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान नहीं उतर सके तो उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। बरेली में आंधी-बारिश का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिखा। बरेली होकर गुजरने वाली आठ विशेष ट्रेनों ने 10 और 24 नियमित गाड़ियों ने यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार कराया।