फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mukhtar's henchman caught by police in Barabanki, reward of 25 thousand

यूपी : बाराबंकी में पुलिस के हत्थे चढ़ा  25 हजार का इनामी मुख्तार का गुर्गा

Wed, 16 Jun 2021 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Jun 2021 05:40 PM IST
सार

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी आनंद यादव जब एंबुलेंस मामला सुर्खियों में आया था तो शाहीद व मुजाहिद के साथ डॉ अलका राय के घर गया था। वहां पर इन लोगों ने एक ऑडियो क्लिप डॉक्टर को दी थी

विज्ञापन
UP: Mukhtar's henchman caught by police in Barabanki, reward of 25 thousand
बाराबंकी में गिरफ्तार मुख्तार का गुर्गा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी दस्तावेज के आधार पर एंबुलेंस पंजीकरण के मामले में 25000 के इनामी माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी तक फरार है । पकड़े गए आरोपी को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी द्वारा पंजाब करो पर जेल में जो एंबुलेंस प्रयोग की जा रही थी उसका पंजीकरण बाराबंकी एआरटीओ कार्यालय में फर्जी दस्तावेज के आधार पर किया गया था। इस मामले में बीते 2 अप्रैल को शहर में केस दर्ज हुआ था। जिसमें मुख्तार अंसारी समेत मऊ जिले की डॉ अलका राय समेत छह लोग आरोपी थे।

विज्ञापन


इस मामले में तीन आरोपी पहले से ही जेल जा चुके हैं, जबकि फरार तीन आरोपी आनंद यादव, मुजाहिद ,शाहिद के खिलाफ एसपी यमुना प्रसाद ने ₹25000 का इनाम घोषित किया था। इनमें एक आरोपी आनंद यादव को शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। एसपी ने बताया कि इस मामले के फरार अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी आनंद यादव जब एंबुलेंस मामला सुर्खियों में आया था तो शाहीद व मुजाहिद के साथ डॉ अलका राय के घर गया था। वहां पर इन लोगों ने एक ऑडियो क्लिप डॉक्टर को दी थी। इसमें बताया था कि यदि पुलिस और मीडिया इस मामले के बारे में पूछते हैं तो उनको क्या बताना है। यह भी आरोपियों ने डॉ अलका राय को बताया था कि पुलिस में मीडिया को बताया जाए कि मुख्तार अंसारी की पत्नी बीमार थी जिसके चलते उन्हें एंबुलेंस की जरूरत थी इसी के लिए यह एंबुलेंस लेकर वह पंजाब जेल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस एंबुलेंस से असलहा भी ढोये गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस को जिन लोगों ने चलाया है और इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं । जितने भी लोग इस मामले में संदिग्ध मिल रहे हैं और उनके नाम उजागर हो रहे हैं उनके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है  अब ऐसे में इस मामले में कई अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed