{"_id":"60996bd9ebbe7609bf317bfe","slug":"up-more-than-10-thousand-prisoners-will-be-released-on-parole-soon-preparations-begin-after-the-court-s-instruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जल्द पैरोल पर रिहा होंगे 10 हजार से अधिक कैदी, कोर्ट के निर्देश के बाद तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जल्द पैरोल पर रिहा होंगे 10 हजार से अधिक कैदी, कोर्ट के निर्देश के बाद तैयारी शुरू
Mon, 10 May 2021 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 May 2021 10:52 PM IST
सार
जल्द ही प्रदेश की जेलों से आठ सप्ताह की पैरोल पर कैदियों को रिहा किया जाएगा। पहले चरण में उनको रिहा किया जाएगा जिन्हें पिछले साल रिहा किया गया था और वे पेरोल का पालन करते हुए वापस समय से जेल में दाखिल हो गए थे।
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही प्रदेश की जेलों से आठ सप्ताह की पैरोल पर कैदियों को रिहा किया जाएगा। पहले चरण में उनको रिहा किया जाएगा जिन्हें पिछले साल रिहा किया गया था और वे पेरोल का पालन करते हुए वापस समय से जेल में दाखिल हो गए थे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शासन स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि जेलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले ही इसकी तैयारी की जा रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है तो उसका पालन करना ही है। जिन लोगों को पिछले साल छोड़ा गया था, उन्हें इस बार भी छोड़ने के निर्देश न्यायालय ने दिए हैं। शासन और जेल प्रशासन मिलकर इसकी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल कम गंभीर अपराध वाले 14 हजार कैदियों को पैरोल दी गई थी। माना जा रहा है कि 10 हजार से अधिक कैदियों को इस बार भी पेरोल दी जाएगी। आनंद कुमार ने बताया कि फिलहाल में प्रदेश की जेलों में 1604 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। इसमें 1448 बंदी और बाकी 156 जेल कर्मी हैं। इसमें से 11 की अब तक मौत हुई है। मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 110949 कैदी जेलों में बंद हैं। प्रदेश में कैदियों के अब तक 529255 टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन