फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon will arrive in the state on June 28, with rainfall beginning in these districts; this city was the

यूपी: प्रदेश में 28 जून से मानसून देगा दस्तक, इन जिलों से होगी बारिश की शुरुआत; आज ये शहर रहा सबसे गर्म

Wed, 24 Jun 2026 08:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Jun 2026 08:48 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून कब तक आएगा इस बात के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Monsoon will arrive in the state on June 28, with rainfall beginning in these districts; this city was the
जानिए यूपी में कब तक आएगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सुस्त पड़े मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जबकि 29 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन




क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून आने से पहले 24 से 28 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश और लू का असर बना रहेगा। हालांकि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और भदोही समेत प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं प्रयागराज में 42.8 डिग्री, फतेहपुर में 42.6 डिग्री, वाराणसी में 42.5 डिग्री और हमीरपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कल इन जिलों में है लू की चेतावनी

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के क्षेत्र में लू की चेतावनी है।

दिल्ली में खराब हुआ मौसम, उड़ान डायवर्ट

 दिल्ली में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से विमान संचालन प्रभावित हुआ। इस कारण श्रीनगर से दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई-1848) को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया। विमान में 164 यात्री और सात क्रू मेंबर थे।

दोपहर 3:30 बजे लखनऊ पहुंचा विमान करीब घंटे भर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर खड़ा रहा, जहां यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। बाद में दिल्ली में मौसम सामान्य होने पर विमान को शाम 4:30 बजे वहां के लिए रवाना कर दिया गया।

कम वर्षा से पूर्वांचल और अवध सबसे ज्यादा प्रभावित

अत्यधिक कमी वाले जिलों में अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, जौनपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, पीलीभीत और शामली शामिल हैं।

वहीं गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बरेली, बिजनौर, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, रामपुर, सहारनपुर और शाहजहांपुर में 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed