यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिलों से मानसून हुआ विदा, इस बार पांच फीसदी कम हुई बारिश; इन इलाकों में होगी बरसात
Monsoon IN UP: यूपी से मानूसन करीब-करीब विदा हो गया है। अवध और पूर्वांचल के कुछ जिलों में आने वाले दिनों में छिटपुट बरसात जरूर हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू एंड कश्मीर के कुछ हिस्सों से मानसून लाैट चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्से में 25 से 28 सितंबर के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं।
यूपी में अब तक पांच फीसदी कम हुई बारिश
राजधानी में आज और कल पड़ सकती हैं फुहारें
राजधानी में बीते दो दिन से धूप और उमस का सितम जारी है। बुधवार को बादलों की माैजूदगी और पारे में हल्की गिरावट के बावजूद आभासी गर्मी और तेज उमस ने दिन में लोगों के पसीने छुड़ाए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से लखनऊ में 25 और 26 सितंबर को छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत हैं। इससे फाैरी ताैर पर गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में भी थोड़ी कमी आ सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरावट के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।