फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mobile phone use affects not only the eyes, but also the heart; young people are getting addicted to short

UP: मोबाइल देखने से आंख नहीं बल्कि दिल पर भी पड़ता असर, रील में फंस रहे युवा; जानें एक्सपर्ट की राय

Sat, 07 Feb 2026 12:00 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 12:00 PM IST
सार

मोबाइल पर लगातार रील देखने की आदत अब आंखों के साथ दिल की सेहत पर भी असर डाल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बैठे रहना मोटापा, बीपी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जो हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है। संतुलित जीवनशैली और नियमित व्यायाम जरूरी है।

विज्ञापन
UP: Mobile phone use affects not only the eyes, but also the heart; young people are getting addicted to short
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल को स्वस्थ रखने के लिए मोबाइल इस्तेमाल की एक सीमा तय करें। हर 30 से 40 मिनट में ब्रेक लें। थोड़ा चलें या स्ट्रेचिंग करें। सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बनाएं। रोजाना कसरत करें। संतुलित जीवनशैली अपनाकर ही दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन


फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक से तौबा करें। बहुत मीठा खाने से बचें। योग, साइकिलिंग या कोई भी व्यायाम करें। इससे वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल भी संतुलन में रहता है। यह जानकारी शुक्रवार को लोहिया संस्थान के डॉ. गौरव चौधरी ने दी। संस्थान के प्रेक्षागृह में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ फिजिकल एक्टिविटी एंड हेल्थ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद थे।

विज्ञापन

दुबला-पतला होना तंदुरुस्ती का मानक नहीं

डॉ. आशीष ने बताया लोगों का दुबला-पतला होना तंदुरुस्ती का मानक नहीं है। मांसपेसियां कमजोर होने से डायबिटीज, बीपी और न्यूरोलॉजिकल बीमरियां बढ़ती हैं। इसलिए मोटे व्यक्ति को भी भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम कर प्रोटीन बढ़ाना चाहिए। साथ ही मांसपेसियों को मजबूत करने की नियमित कसरत करें। डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया शारीरिक श्रम सिर्फ 17 प्रतिशत लोग ही करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें महिलाओं का औसत केवल तीन से पांच प्रतिशत है। महिलाओं में व्यायाम की कमी का मुख्य कारण घरेलू कार्यों में अत्यधिक समय बीत जाता है। कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन और शारीरिक निष्क्रियता के कारण राज्य में विशेष रूप से महिलाओं में थायराइड, डायबिटीज कैंसर जैसी बीमारी बढ़ रही है। कम वजन वाले व्यक्ति कसरत नहीं करते हैं। बताया दिल व शरीर की अच्छी सेहत के लिए रोजाना 12 हजार कदम चलना चाहिए। 

इसे दो से तीन हिस्सों में भी बांट सकते हैं। मसलन सुबह दोपहर व शाम को पैदल चलकर इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। नमक कम से कम सेवन करें। खाने में ऊपर से नमक न डालें। उन्होंने कहा कि प्रोटीन युक्त भोजन लें। मीठा भोजन से परहेज करे। 

लगातार रील देखने से व्यक्ति लंबे समय तक बैठे रहता

डॉ. भुवन ने बताया कि लगातार रील देखने से व्यक्ति लंबे समय तक बैठे रहता है। इससे शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। जो मोटापा बढ़ाने का बड़ा कारण है। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल सीधे तौर पर दिल की बीमारियों से जुड़े हैं। जब शरीर नियमित रूप से सक्रिय नहीं रहता, तो दिल को भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक मोबाइल देखने से न सिर्फ आंखों बल्कि दिल पर भी असर पड़ता है।



रोज 7 से 8 घंटे की गहरी नींद दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। देर रात तक मोबाइल या टीवी देखने से बचें। सिगरेट और अधिक शराब दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed