{"_id":"68a0bda26dcccb008c0b4c45","slug":"up-mla-pooja-pal-expelled-from-sp-met-cm-yogi-speculations-started-in-political-circles-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में लगने लगे कयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में लगने लगे कयास
Sat, 16 Aug 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:57 PM IST
सार
Pooja Pal met CM Yogi: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिलीं पूजा पाल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सपा की बागी और फिर बीते गुरुवार को निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सपा से निकाले जाने के बाद यह सीएम के साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है। उनकी इस मुलाकात के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं। मालूम हो कि पूजा पाल को बीते दिनों पार्टी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
पूजा पाल ने की थी सीएम योगी की तारीफ
कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी विधायक पूजा पाल को आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले साल राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। उस समय से अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। विधायक और हाईकमान के बीच तल्खियां तो काफी दिन से चली आ रही थीं। लेकिन बृहस्पतिवार को जब विधायक पूजा पाल ने सदन में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की तो सपा अध्यक्ष ने निष्कासन पत्र भिजवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
उमेश पाल हत्याकांड के बाद बदलने लगा था पूजा का रुख
पूजा पाल 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से सपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूजा का रुख बदलने लगा। वह भाजपा के करीब होने लगीं। उनके आचरण और बयानों को लेकर पार्टी में असंतोष बढ़ रहा था।