फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Surya Pratap Shahi addressed a public meeting in Barabanki.

Barabanki: यूपी के मंत्री बोले- भ्रष्टाचार, घोटाले व परिवारवाद में लिप्त लोगों का जमघट इंडिया को बदनाम कर रहा

Thu, 27 Jul 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Jul 2023 04:24 PM IST
सार

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील कर कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए हमारा देश विश्व की तीन बड़ी महाशक्तियों में शामिल हो जाएगा।

विज्ञापन
UP minister Surya Pratap Shahi addressed a public meeting in Barabanki.
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि जिस तरह के लोगों ने देश को गुलाम बनाया। आज उस तरह के लोग जो घोटालों, भ्रष्टाचार और परिवारवाद में लिप्त हैं। वह जमघट लगाकर इंडिया के नाम को बदनाम कर रहे हैं। देश की जनता इसको महसूस कर रही है और वह इन्हें पहले भी खारिज कर चुकी है और आगे भी करेगी।

विज्ञापन


शाही बृहस्पतिवार को शहर के निकट कुरौली कस्बे में किसान समृद्धि केंद्र पर प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि 60 साल में देश में 400 मेडिकल कॉलेज थे मगर आज केवल 9 साल में सात सौ मेडिकल कालेज हो गए हैं। देश में हाईवे का जाल बिछ रहा है और रेलवे नेटवर्क मजबूत हुआ है। जन कल्याणकारी योजनाओं से भारतवर्ष की तस्वीर प्रस्तुत हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के इस जिले में बिना मान्यता चल रहे 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से आता है पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेपाल-भारत मैत्री सेवा: एक की अनुमति, चल रहीं 15 बसें, परिवहन निगम को हर रोज लाखों का नुकसान


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज भारतवर्ष विश्व की पांचवीं महाशक्ति के रूप में सामने आया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं ताकि भारत विश्व की तीन महाशक्तियों में से एक हो सके।

इस मौके पर एलईडी स्क्रीन पर राजस्थान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, रामबाबू द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार समेत तमाम अधिकारी, किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed