विधान परिषद से सावरकर की फोटो हटाने की मांग पर यूपी के मंत्री बोले- कांग्रेस के एमएलसी इतिहास नहीं जानते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की चित्र वीथिका में लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की तस्वीर को हटाने की मांग करने पर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के इतिहास को सिर्फ एक परिवार तक ही सीमित रखना चाहती है जबकि आजादी के संग्राम में बहुत से राष्ट्रभक्तों ने योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि सावरकर उन लोगों में से हैं जिन्होंने भारत के लिए वीरता के किस्से लिखे हैं। कांग्रेस एमएलसी को समझना चाहिए कि सावरकर की तारीफ इंदिरा गांधी ने की थी। कांग्रेस को ऐसे लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए जिनका नाम इतिहास में लिखा होना चाहिए।
बता दें कि कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को पत्र लिखकर वीथिका से सावरकर की फोटो हटाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों के बीच सावरकर की तस्वीर लगाना देश के महापुरुषों का अपमान है। अंग्रेजों से माफी मांगने वाले और जिन्ना की तरह दो राष्ट्रों की मांग करने वाले को सिर्फ भाजपा ही स्वतंत्रता सेनानी मान सकती है।
It's misfortune of Congress that their leaders & MLCs don't know history. They want to keep history confined to the family. History is very vast: UP Minister SN Singh on Congress' objection against inauguration of Savarkar's portrait at UP Vidhan Parishad (1/2) pic.twitter.com/bEhKVtxSCG
— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2021
Savarkar is one of those who wrote tales of valour for India. Congress MLCs should know that Indira Gandhi had praised him. They should recall what she had said. Congress should stop insulting patriots whose names should have been included in history: UP Minister SN Singh (2/2) https://t.co/O2MAmaGjdY
— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2021
दरअसल, यूपी विधान परिषद का सुंदरीकरण कराने के बाद वहां चित्र वीथिका बनाई गई है। जिसमें तमाम स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के चित्र लगाए गए हैं। इनमें सावरकर की तस्वीर भी लगाई गई है।