फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Satish Sharma washes hands near Shivling in Lodheshwar Mahadeva.

VIDEO: मंत्री सतीश शर्मा ने शिवलिंग के अर्घ्य में धोए हाथ, पास में खड़े रहे जितिन प्रसाद, सपा-कांग्रेस ने घेरा

Mon, 04 Sep 2023 11:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Sep 2023 11:22 AM IST
सार

यूपी के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह बाराबंकी के पौराणिक मंदिर में शिवलिंग के अर्घ्य में हाथ धोते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
UP minister Satish Sharma washes hands near Shivling in Lodheshwar Mahadeva.
शिवलिंग के अर्घ्य में हाथ धोते मंत्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर अलग-अलग लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मंत्री जी जिले के रामपुर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा मंदिर में शिवलिंग के अर्घ्य में हाथ धोते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी इस हरकत पर नाराजगी जताई है। वीडियो में जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद भी हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में मंत्री पुजारी से इशारे में कुछ कहते हैं जिसके बाद पुजारी लोटे से पानी डालते हैं और मंत्री शिवलिंग के अर्घ्य में ही हाथ धो देते हैं। यह वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सतीश शर्मा और जितिन प्रसाद रामनगर तहसील में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- इन्हें इतना भी पता नहीं कि शिवलिंग के समीप हाथ नहीं धोते
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा शिवालय में शिवलिंग के अर्घ्य से सटाकर ही हाथ धो रहे हैं। बगल में एक और मंत्री जितिन प्रसाद खड़े होकर टकटकी निगाह से देख रहे हैं। धर्म के नाम पर, देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करने वाले और कुर्सी पर बैठने वाले इन नीचों के पास इतनी सामान्य सी बुद्धि भी नहीं कि शिवलिंग के समीप हाथ नहीं धोया जाता।

इन दुर्बुद्धि वालों के लिए हमारी आस्था, हमारा विश्वास, हमारे देवी-देवता केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के साधन मात्र हैं। उससे अधिक ना इन्हें ईश्वर में आस्था है, ना ही जनता की आस्था में विश्वास।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed