{"_id":"5e3139f68ebc3e7da555e0d6","slug":"up-minister-for-jail-j-k-singh-says-there-is-no-need-of-educated-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं, शिक्षित लोग गलत माहौल पैदा करते हैं: यूपी के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं, शिक्षित लोग गलत माहौल पैदा करते हैं: यूपी के मंत्री
Wed, 29 Jan 2020 01:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
जेल मंत्री जेके सिंह जैकी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जेल मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोग माहौल खराब करते हैं। नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है। इसकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं एक मंत्री हूं। मेरे पास एक निजी सचिव होता है। स्टाफ होता है। जेल मुझे थोड़ी न चलानी है। इसके लिए जेल अधीक्षक हैं, जेलर हैं। उन्हें जेल चलानी है। मुझे तो ये कहना है कि जेल में खाना अच्छा बने। जेल का प्रबंध अच्छा हो। नेताओं को पढ़ने-लिखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेताओंं के लिए पढ़ाई-लिखाई जरूरी नहीं उन्हें विजनरी होना चाहिए।