फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister did not see Lucknow's rain

यूपी के मंत्री को नहीं दिखी लखनऊ की बारिश: नगर विकास मंत्री बोले- 'कहां है जलभराव, हमें तो कहीं नहीं दिखा'

Wed, 13 Sep 2023 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Sep 2023 06:11 AM IST
सार

अरविंद शर्मा ने जवाब में कहा कि कहां है जलभराव, कहां पानी भरा है। लखनऊ में हम भी कल बारिश की स्थिति का जायजा लेने निकले थे लेकिन कहीं पानी भरा नहीं दिखा।

विज्ञापन
UP minister did not see Lucknow's rain
लखनऊ में बारिश के बाद कुछ ऐसे हालात रहे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

" लखनऊ में पानी कहां भरा है, कहां जल जमाव हुआ है हम भी शहर की स्थिति का जायजा लेने निकले थे लेकिन हमें तो कहीं पानी भरा नहीं दिखा"। मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद लोक भवन में पत्रकारों से मुखातिब नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन


हुआ यूं कि पत्रकारों ने अरविंद शर्मा से सवाल किया कि आपने पहले कहा था कि यदि कहीं भी बरसात के पानी के कारण जलभराव की समस्या हुई तो नगर आयुक्त की जिम्मेदारी तय होगी। सोमवार को लखनऊ के कई बाजार, मोहल्ले और मार्ग जलमग्न हो गए थे। जलभराव ऐसा था कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


अरविंद शर्मा ने जवाब में कहा कि कहां है जलभराव, कहां पानी भरा है। लखनऊ में हम भी कल बारिश की स्थिति का जायजा लेने निकले थे लेकिन कहीं पानी भरा नहीं दिखा। जब पत्रकारों ने जलभराव वाले इलाके गिनाना शुरू किए तो शर्मा ने कहा कि कल बारिश बहुत तेज थी, यदि आप अपने घर के बाथरूम में भी नल को तेज चलाएंगे तो घर में पानी भर जाएगा। ऐसे में बारिश तेज होगी तो पानी तो भरेगा ही। इससे बाद मीडिया कर्मी कोई सवाल करते उससे पहले शर्मा गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर में रही जलभराव की स्थिति
रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को सुबह तक होती रही। बारिश इतनी तेज थी कि शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं था जहां जलभराव की स्थितियां ना बनी हों। शहर के निचले हिस्से तो पूरी तरह से पानी में डूबे रहे। बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed