{"_id":"58ee2f9d4f1c1b874acf7971","slug":"up-minister-alleged-former-up-govt-for-corruption-in-lda","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बसपा सरकार की तरह अखिलेश सरकार में भी एलडीए में हुए घोटाले'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बसपा सरकार की तरह अखिलेश सरकार में भी एलडीए में हुए घोटाले'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Apr 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी राज्य आवास मंत्री सुरेश पासी ने आरोप लगाया है कि बसपा सरकार की तरह ही सपा सरकार में भी एलडीए में घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि शासन व एलडीए दोनों की जांच होगी व इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई क जाएगी।
विज्ञापन
सुरेश पासी ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि एलडीए में बजट की निगरानी नहीं बल्कि कमीशन की निगरानी होती रही है और इसमें प्रमुख सचिव व मुख्य सचिव दोनों ही शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से पूर्व सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा ने पूर्व की अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन