{"_id":"66ce10c9d7b92f5abb050af8","slug":"up-mini-stadiums-will-be-built-on-unused-land-of-government-colleges-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजकीय कॉलेजों की अनुपयोगी भूमि पर बन सकेंगे मिनी स्टेडियम, दूसरे विभाग कर सकेंगे निवेश व निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजकीय कॉलेजों की अनुपयोगी भूमि पर बन सकेंगे मिनी स्टेडियम, दूसरे विभाग कर सकेंगे निवेश व निर्माण
Wed, 28 Aug 2024 07:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:04 AM IST
सार
यूपी कैबिनेट ने इंटर व हाईस्कूल कॉलेज की अनुपयोगी जमीन पर पाठ्येत्तर गतिविधियों के विकास पर मुहर लगाई है। इस जमीन पर दूसरे विभाग अपने निवेश से मिनी स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, उद्यान नर्सरी आदि खोल सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर व हाईस्कूल कॉलेजों की अनुपयोगी जमीन अब छात्रों की पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए प्रयोग की जा सकेगी। इस जमीन पर दूसरे विभाग अपने निवेश से मिनी स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, उद्यान नर्सरी आदि खोल सकेंगे। वहीं, होने वाली आय संबंधित विभाग व विद्यालय को आधी-आधी दी जाएगी। इससे जुड़े माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार राजकीय हाईस्कूल व इंटर की खाली जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है। इसलिए यह तय किया गया कि दूसरे विभागों से या पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कार्य व गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इससे एक तरफ आय का प्रबंध संस्था के लिए भी होगा और जमीन का सदुपयोग भी होगा।
विज्ञापन
अब खाली पड़ी जमीन पर मिनी स्टेडियम, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, वोकेशनल केंद्र, प्ले स्कूल, नक्षत्रशाला, नर्सरी आदि शुरू की जा सकेगी। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिला स्तरीय कमेटी तय करेगी। डीएम की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समिति की बैठक होगी। इससे दोनों विभाग की 50-50 फीसदी आय होगी। वहीं यहां बनने वाली चीजों का स्कूल के बच्चे निशुल्क प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन