फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meteorological Department said to be prepared for severe heat, mercury will rise by five degrees in the co

यूपी: मौसम विभाग ने कहा भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Sat, 08 Jun 2024 12:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Jun 2024 12:27 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बीते दो दिन तीन मौसम राहत देने वाला रहा है। एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दिन के तापमान के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Meteorological Department said to be prepared for severe heat, mercury will rise by five degrees in the co
गर्मी अभी और सताएगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। आंधी-बारिश में पांच डिग्री तक गिरा दिन का पारा शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं रात के पारे ने भी तेजी दिखाई है और ज्यादातर हिस्सों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज हुई है। बाराबंकी में दिन का तापमान बृहस्पतिवार को 38 डिग्री था, जो शुक्रवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। एक सप्ताह तक गर्मी, लू के हालात प्रदेश में बने रहेंगे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप भी बना रह सकता है।

विज्ञापन


सर्वाधिक गर्म रहे प्रदेश के इलाके
झांसी 45.8
प्रयागराज 45.3
कानपुर 45.1
आगरा 44.4
उरई 44.4
वाराणसी 44.0
फतेहपुर 43.2
हमीरपुर 44.2

इन शहरों में रात रही सबसे गर्म

UP: Meteorological Department said to be prepared for severe heat, mercury will rise by five degrees in the co
दिन के साथ रात में भी हो रही है गर्मी

झांसी 31.4
कानपुर 30.4
फतेहगढ़ 29.5
फतेहपुर 29.2
खीरी 29.0
प्रयागराज 28.9
आगरा 28.8

जानिए कैसा रहेगा मौसमः आरेंज व येलो अलर्ट
मौसम 13 जून तक शुष्क रहने के आसार है। प्रदेश में इन दिनों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के इलाकों के लिए लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed