{"_id":"694cdcba4538e1359e0a99c5","slug":"up-mayawati-congratulates-akash-anand-on-becoming-a-father-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आकाश आनंद को पिता बनने पर मायावती ने दी बधाई, बेटी को बहुजन मिशन के लिए तैयार करने की इच्छा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आकाश आनंद को पिता बनने पर मायावती ने दी बधाई, बेटी को बहुजन मिशन के लिए तैयार करने की इच्छा का किया स्वागत
Thu, 25 Dec 2025 12:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:12 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनकी इच्छा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
आकाश आनंद व मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पिता बनने पर बधाई दी है और कहा कि परिवार में नए सदस्य के आगमन पर सभी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इससे भी ज्यादा खुशी की बात है कि आकाश ने बेटी को बहुजन मिशन के लिए तैयार करने की इच्छा जताई है जो कि खुशी की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है तथा उनके लिये इससे भी ज्यादा हर्ष व गौरव की बात यह है कि आकाश ने अपनी बेटी को माननीय बहनजी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिये तैयार करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका भरपूर स्वागत। मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है तथा उनके लिये इससे भी ज़्यादा हर्ष व गौरव की बात यह है कि श्री आकाश ने अपनी बेटी को माननीय बहनजी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के…
— Mayawati (@Mayawati) December 25, 2025
विज्ञापन
बता दें कि आकाश आनंद को बसपा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। वो लगातार पार्टी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं।