{"_id":"6131b759fcc8552e9f40fa62","slug":"up-many-ips-officers-are-seeking-central-deputation-20-officers-want-to-go-before-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कई आईपीएस अधिकारी मांग रहे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, विधानसभा चुनाव से पूर्व जाना चाहते हैं 20 अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कई आईपीएस अधिकारी मांग रहे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, विधानसभा चुनाव से पूर्व जाना चाहते हैं 20 अफसर
Fri, 03 Sep 2021 03:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:11 PM IST
सार
सत्ता के साथ तालमेल रखने वाले अफसर चुनाव से पहले सुरक्षित जोन में जाने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का सहारा लेते रहे हैं। जिससे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो तो उन पर अधिक असर न पड़े। यही कारण है कि इस बार बड़ी संख्या में आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताई है। इनमें एसपी से लेकर डीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। ये अफसर राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष अब तक तीन अधिकारियों डीजी विजिलेंस पीवी रामाशास्त्री, डीआईजी रैंक के अफसर मनोज कुमार और नितिन तिवारी को एनओसी दी गई है। इन तीनाें ही अधिकारियों को केंद्र में तैनाती भी मिल गई है।
विज्ञापन
दरअसल, सत्ता के साथ तालमेल रखने वाले अफसर चुनाव से पहले सुरक्षित जोन में जाने के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का सहारा लेते रहे हैं। जिससे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो तो उन पर अधिक असर न पड़े। यही कारण है कि इस बार बड़ी संख्या में आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए हर राज्य के आईपीएस अधिकारियों का कोटा तय होता है। यूपी का कोटा 112 अधिकारियों का है। जबकि मौजूदा समय में सिर्फ 42 आईपीएस अफसर ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
विज्ञापन