फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Many IAS officers transferred, Senthil Pandian appointed as new Excise Commissioner

यूपी : आठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल, सेंथिल नए आबकारी आयुक्त, वन विभाग को मिले 7 आईएफएस अफसर

Mon, 19 Jul 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Jul 2021 10:38 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है। कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
UP: Many IAS officers transferred, Senthil Pandian appointed as new Excise Commissioner
आईएएस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है। कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को तैनाती दी गई है। आबकारी आयुक्त रिग्जियान सैंफिल को हटाकर सेंथिल पांडियन सी. को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं अनामिका सिंह को सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद उसे छिपाने का खेल जारी है। शासन ने सोमवार को आठ आईएएस अफसरों की तैनाती की, लेकिन इनकी जानकारी पब्लिक डोमेन में साझा नहीं की गई। शासन ने अचानक आबकारी आयुक्त रिग्जियान सैंफिल को हटा दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों से दिल्ली में यूपी सरकार के सचिव स्तर के किसी पद या आसपास के जिलों में तैनाती का आग्रह किया था। उन्हें हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। अब राज्य विद्युत उत्पादन निगम व यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक सेंथिल पांडियन सी. को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है। अलीगढ़ शराब कांड में तमाम मौतों के बाद आबकारी आयुक्त के पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए पी. गुरु प्रसाद को राज्य विद्युत उत्पादन निगम व यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन


राहत आयुक्त तथा सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रणवीर प्रसाद को सचिव बेसिक शिक्षा की जिम्मेदारी से कार्यमुक्त कर दिया गया है। रणवीर सचिव बेसिक शिक्षा की जिम्मेदारी भी देख रहे थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद से प्रतीक्षारत चैत्रा वी. को अपर आयुक्त मेरठ मंडल के पद पर तैनाती दी गई है। चैत्रा को इसके अलावा अपर आयुक्त मेरठ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी पद से निलंबित किए गए सरोज कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। सरोज को पिछले सप्ताह बहाल किया गया था। प्रतीक्षारत शाहिद मंजर अब्बास रिजवी को भी कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को मिले 7 आईएफएस अफसर
भारतीय वन सेवा-2019 के 7 परिविक्षाधीन अधिकारियों ने सोमवार को विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन अधिकारियों में सितांशु पांडे, डोबरिया चिंतन प्रभुभाई, गौतम राय, विकास यादव, विकास नायक, जगदीश आर्य और सुरेश शाही शामिल हैं। इन अधिकारियों ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन एकेडमी में 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी कर ली है। विभाग में उपस्थित होने के बाद इन सभी अधिकारियों ने वन मंत्री दारा सिंह चौहान से मुलाकात की। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से भी उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस  दौरान वन विभागाध्यक्ष सुनील पांडेय, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पवन कुमार शर्मा और सचिव आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed