{"_id":"69d4b1cca31e2932eb051245","slug":"up-major-action-taken-against-suspected-terrorist-aaqib-sitting-in-dubai-up-ats-issued-a-lookout-circular-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब पर बड़ी कार्रवाई, यूपी एटीएस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब पर बड़ी कार्रवाई, यूपी एटीएस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया
Tue, 07 Apr 2026 01:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:00 PM IST
सार
यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। आकिब को साकिब उर्फ डेविल के मॉड्यूल का सरगना बताया जा रहा है और वह फिलहाल दुबई में है।
विज्ञापन
आकिब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर बड़ी कार्रवाई की है। आकिब को साकिब उर्फ डेविल के मॉड्यूल का सरगना बताया जा रहा है और वह फिलहाल दुबई में है।
विज्ञापन
चार दिन पहले एटीएस ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था। साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था की दुबई में बैठे आकिब ने साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में आज से आंधी-तूफान का दौर, पश्चिमी यूपी के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित; बारिश की चेतावनी भी जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजकीय महिला विद्यालय का हाल: बिल्डिंग बनी 8.74 करोड़ से, 15 छात्राओं ने लिया दाखिला, बीकॉम में एक भी प्रवेश नहीं
आतंकी साकिब भी तैयार कर रहा था अपना नेटवर्क
संदिग्ध आतंकी साकिब भी अपने स्तर पर पूरा नेटवर्क तैयार कर रहा था। एक दर्जन से अधिक ग्रुप टेलीग्राम पर बनाए थे। जिनके जरिये लोगों को जोड़ रहा था। इन ग्रुपों में देश के खिलाफ भड़काऊ वीडियो, पोस्ट आदि करता था। कट्टपंथी उससे जुड़ रहे थे। इसमें यूपी ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी शामिल थे। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन से इसका खुलासा हुआ है।
कम समय में अधिक वारदात को अंजाम देने का था प्रयास
एटीएस ने दो अप्रैल को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया था। जांच एजेंसी ने मेरठ के साकिब, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी एटीएस की रिमांड पर हैं। उनसे पूछताछ जारी है। दुबई में बैठे आकिब ने साकिब का हैंडलर्स से संपर्क कराया था। उसके बाद साकिब अपने लेवर पर टीम बनानी शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक वह अपना नेटवर्क यूपी के अधिक से अधिक शहरों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, मुंबई आदि में भी बना रहा था। जिस तरह से उसको ग्रुप में जोड़कर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था, उसी तरह वह अन्य लोगों को तैयार कर रहा था। जिससे कम से कम समय में अधिक से अधिक घटनाओं को अंजाम दे सकें। ग्रुप में सैकड़ों लोग जुड़े हैं। जांच एजेंसी इन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है।