{"_id":"69930156c827daca6a036bec","slug":"up-main-accused-of-firing-at-rohit-shetty-s-house-arrested-along-with-his-associates-upstf-nabs-them-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी साथियों संग गिरफ्तार, यूपीएसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी साथियों संग गिरफ्तार, यूपीएसटीएफ ने दबोचा
Mon, 16 Feb 2026 05:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:20 PM IST
सार
यूपीएसटीएफ व मुंबई पुलिस टीम ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मुख्य आरोपी को उसके साथियों सहित दबोच लिया है।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामला
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य शूटर और उसके छह साथियों को यूपी एसटीएफ व मुंबई पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम लोनकर(लॉरेंस गिरोह से जुड़ा) गिरोह से जुड़े हैं। रंगदारी वसूलने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी, हरियाणा और यूपी के शहरों से की गई है।
विज्ञापन
31 जनवरी की रात मुंबई जुहू स्थित रोहित शेट्टी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैग से जुड़े शुभम लोनकर व आरजू विश्नोई ने ली थी। उन्होंने इससे संबंधित सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
मुबई पुलिस ने मामले में यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। एसटीएफ की आगरा यूनिट मुंबई पुलिस के साथ काम कर रही थी। 15 फरवरी को टीम ने आगरा निवासी मुख्य शूटर दीपक व उसके साथी सनी, सोनू, ऋतिक को हरियाणा के झज्जर व विष्णु कुशवाहा को आगरा व नोएडा के जतिर भारद्वाज व इटावा के विशाल को साहिबाबाद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की। मुंबई पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
ये किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी दीपक (24) है। जो कि थाना बाह के बिजौली गांव का है। चार अन्य आरोपी सनी (23) पुत्र राकेश, सोनू (23) पुत्र विनोद कुमार, रितिक (22) पुत्र विनोद कुमार, विष्णु कुशवाहा (26) है। दो अन्य आरोपी जतिन भारद्वाज (24) पुत्र रत्नेश भारद्वाज गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 45 का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी विशाल पुत्र बालकराम इटावा जिले के बसवारा का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कुख्यात अंतरराष्ट्रीय अपराधी शुभम लोनकर गिरोह के सदस्य हैं।