फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mahila Congress demonstrated against harassment in lucknow

यूपी: उत्पीड़न को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Sun, 17 Dec 2023 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Dec 2023 07:25 AM IST
सार

आक्रोशित महिलाएं वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गई। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही महिलाओं का उत्पीड़न किया गया है, लेकिन सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से उन पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई।

विज्ञापन
UP: Mahila Congress demonstrated against harassment in lucknow
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महिला विभाग की की ओर से शनिवार को प्रदेश में हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया गया। महिलाएं जुलूस के रूप में विधानसभा तक जा रही रहीं थी, लेकिन पुलिस ने पार्टी कार्यालय से चंद कदम आगे उन्हें रोक लिया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर ही धरना दिया।
विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिलाओं का जुलूस पार्टी कार्यालय से आगे बढ़ा। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाएं हाथ में तख्तियां लिए हुए थीं। वे प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने, महिला उत्पीड़न की घटनाएं दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं कि माल एवेन्यू मोड़ पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। 
विज्ञापन




आक्रोशित महिलाएं वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गई। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही महिलाओं का उत्पीड़न किया गया है, लेकिन सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से उन पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई। बल्कि उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया। सोनभद्र का मामला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस दौरान अनामिका यादव, अर्चना सिंह राठौर, सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, डॉ रिचा कौशिक, सैय्यदा तनवीर फातिमा, सिद्धी श्री, विनीता राजवंशी, निर्मला चौधरी, शीला मिश्रा, जैनब हैदर, विभा त्रिपाठी, डॉ. पूर्णिमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर बनाई रणनीति
कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग की शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि यूपी जोड़ो यात्रा में विभाग की पूरी टीम मौजूद रहेगी। विभिन्न जिलों में होने वाली नुक्कड़ सभाओं में सूचना के अधिकार से तहत जुटाई गई जानकारी का विवरण रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हर जिले की टीम सूचना के अधिकार से मिली जानकारी जुटा लें। उससे संबंधित तथ्यात्मक स्थिति की रिपोर्ट बना लें। यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान होने वाली बैठकों, सभाओं में विकास कार्यों की अनदेखी और धांधली से जुड़े मामले की तत्थात्मक रिपोर्ट रखी जाएगी। इस दौरान सीमा देबनाथ, अमित उठवाल, रमेश श्रीवास्तव, रामानंद राजपूत, आदित्य तिवारी, सामन्त खुराना, अनुज कुमार पटेल, सुनील कुमार सिंह, सुभाष पाण्डेय, राम आशीष मौर्या, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


सौम्या बनीं नगर अध्यक्ष
लखनऊ के मड़ियांव निवासी आचार्य आर सौम्या को महिला विभाग का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने मनोनयन करते हुए कहा कि सौम्या के नेतृत्व में लखनऊ शहर में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पार्टी से जुड़ सकेंगी। वह लंबे समय से पार्टी में कार्य कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed