Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mahapanchayat of electricity workers today in protest against privatization of electricity, employees from

यूपी: बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों की महापंचायत आज, मेरठ में जुटेंगे प्रदेश भर के कर्मचारी

Mon, 24 Mar 2025 06:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Mar 2025 06:51 AM IST
सार

Privatization of electricity: यूपी में होने जा रहे बिजली के निजीकरण के खिलाफ आज प्रदेश भर के कर्मचारी मेरठ में महापंचायत करेंगे। इस आयोजन में पूरे प्रदेश के बिजलीकर्मी एकत्रित होंगे। 
 

विज्ञापन
UP: Mahapanchayat of electricity workers today in protest against privatization of electricity, employees from
निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मी लगातार कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगमों के निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को विभिन्न जिलों में बैठकें हुईं और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि 24 मार्च को मेरठ में होने वाली बिजली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। लखनऊ के फील्ड हॉस्टल सहित विभिन्न जिलों में हुई समिति की बैठकों में ट्रांजेक्शन एडवाइजर (टीए) की नियुक्ति के मसले पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने टीए की नियुक्ति को गलत बताते हुए इसे रद्द करने की मांग उठाई। कहा, सलाहकार के रूप में उस कंपनी को चुना जा रहा है जो पहले से ही निजीकरण की पोषक है। समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि 24 अप्रैल को मेरठ में होने वाली बिजली महापंचायत में बिजली कार्मिकों के साथ ही किसान नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

सीएम योगी के निर्देश: त्योहारों पर सतर्क रहे पुलिस, न शुरू हो कोई नई परंपरा; शोभायात्राओं पर रखें विशेष निगाह

विज्ञापन

निविदा प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए : उपभोक्ता परिषद

उपभोक्ता परिषद ने पावर काॅर्पोरेशन से मांग की है कि निजीकरण के टेंडर की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए। टेंडर पोर्टल पर बिड संबंधी दस्तावेजों में लगाया गया हाइड हटाया जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि निविदा में योग्यता संबंधी दस्तावेज में कई तरह की गड़बड़ियां हैं। यही वजह है कि उसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। ट्रांजेक्शन एडवाइजर के लिए निविदा में शामिल तीनों कंपनियों के पार्ट एक में लगाए गए निविदा दस्तावेज को छुपाया जा रहा है। मूल्यांकन कमेटी की जिम्मेदारी थी कि वह निविदा की वैधता और योग्यता की छानबीन करे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने पूरे मामले में मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान पर बढ़ेगी सख्ती, तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद लग सकता है जुर्माना भी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed