फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow University student commits suicide

Lucknow News : वीडियो कॉल पर बात करते-करते छात्रावास में फंदे पर लटक गई लखनऊ विवि की छात्रा

Thu, 11 Jan 2024 07:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jan 2024 07:12 AM IST
सार

विवि प्रशासन के मुताबिक अंशिका का मंगलवार को सेमेस्टर का आखिरी पेपर था। पेपर अच्छा हुआ था। पेपर खत्म होने के बाद अन्य छात्राओं के साथ अंशिका बाहर खाना खाने गई थी।

विज्ञापन
UP: Lucknow University student commits suicide
इसी हॉस्टल में घटी है घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक छात्रावास के कमरा नंबर एएफ-12 में रहने वाली एक छात्रा ने वीडियो कॉल पर बात करते-करते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजकर छात्रा के परिजनों को जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। जांच जारी है कि आखिर छात्रा वीडियो कॉल पर किससे बात कर रही थी और खुदकुशी की वजह क्या है?

विज्ञापन


प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अशोक अग्रहरि एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी अंशिका गुप्ता लखनऊ विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह तिलक छात्रावास के रूम नंबर एएफ-12 में रहती थी। साथ में बीबीए की दो छात्राएं गोरखपुर की मरियम फातिमा व प्रयागराज की अनामिका भी रहती थीं। विवि प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी कि बुधवार शाम को मरियम व अनामिका मार्केट गई थीं। रूम में अंशिका अकेली थी। करीब पांच बजे जब ये दोनों वापस लौटीं तो रूम का दरवाजा भीतर से बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो विवि प्रशासन को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने खिड़की का शीशा तोड़ा और भीतर हाथ डालकर दरवाजा खोला। जब सभी भीतर गए तो देखा कि पंखे के सहारे फंदे से अंशिका झूल रही है। डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कल था आखिरी पेपर, घूमने भी गई थी
विवि प्रशासन के मुताबिक अंशिका का मंगलवार को सेमेस्टर का आखिरी पेपर था। पेपर अच्छा हुआ था। पेपर खत्म होने के बाद अन्य छात्राओं के साथ अंशिका बाहर खाना खाने गई थी। बुधवार को वह कहीं नहीं गई, जबकि दोनों रूममेट हजरतगंज गई थीं। वापस लौटीं तब तक अंशिका खुदकुशी कर चुकी थी। पुलिस को छात्राओं ने बताया कि अंशिका ने ऐसी कोई बातचीत नहीं की, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता कि वह आत्मघाती कदम उठाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने शव ले जाने से रोका, बातचीत के बाद माने
घटना की सूचना पाकर विवि के तमाम छात्र छात्रावास पहुंच गए। उधर, कुलपति व विवि के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्र अंशिका का शव ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि विवि प्रशासन पूरी घटना के बारे में जानकारी दे। ये बताए कि आखिर छात्रा ने खुदकुशी क्यों की? वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनको समझाया। तब वह माने। जिसके बाद शव ले जाया गया।


मोबाइल-लैपटॉप कब्जे में लेकर की जा रही जांच
छात्रा का मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में लिया गया है। साथी छात्राओं से बातचीत कर जानकारी ली गई है। तफ्तीश में जो साक्ष्य पाए जाएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। किसी से वीडियो कॉल पर बातचीत करने क बात सामने आ रही है, उस बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। - मनीषा सिंह, एडीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed