फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 waiting for a congress candidate in amethi After delhi brainstorming

UP: अमेठी कांग्रेस को 'अमृत' का इंतजार, आज होगा राहुल के नाम का एलान? पिछड़ा वर्ग साधने को BJP का ये है प्लान

Mon, 29 Apr 2024 08:52 AM IST
शाहरुख खान नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Apr 2024 08:52 AM IST
सार

दिल्ली मंथन के बाद अमेठी कांग्रेस को 'अमृत' का इंतजार है। भाजपा के बाद अब बसपा ने भी प्रत्याशी उतार दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आज राहुल गांधी के नाम का एलान होगा या फिर किसी अन्य उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगेगी। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 waiting for a congress candidate in amethi After delhi brainstorming
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैसाख की चटख धूप में सियासी रण भी दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी पहले से ही अपनी सेना के साथ मैदान में डटी हैं। रविवार को बसपा ने भी रवि प्रकाश मौर्य को मार्चे पर उतार दिया। अब सभी की निगाहें सिर्फ कांग्रेस पर टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। चर्चा में कई मुद्दों पर खुलकर बात हुई, लेकिन अभी तक प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हो सका है। शनिवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक हुई। 
विज्ञापन


माना जा रहा था कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। इन्हीं उम्मीदों से अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में सरगर्मियां बढ़ गई थीं। आतिशबाजी के सारे इंतजाम हो गए थे। मिठाई बांटने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नेता दिल्ली में हो रही बैठक के फैसलों की फोन के जरिए टोह ले रहे थे, लेकिन बैठक खत्म हुई तो फिर से मायूसी हाथ लगी। उम्मीद है कि आज अमेठी में कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है। अमेठी से राहुल गांधी मैदान में उतरेंगे या फिर कोई और उम्मीदवार होगा, इसका सभी को इंतजार है। 

Trending Videos

कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कयासबाजियां फिर से राजनैतिक फिजाओं में तैरने लगीं कि आखिर कौन होगा जो अमेठी से भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी के मुकाबले मैदान में उतारा जाएगा। कांग्रेस के स्थानीय नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

स्मृति जूबिन इरानी आज करेंगी नामांकन
अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। 20 मई को चुनाव है। 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी पड़ गई। अब सोमवार यानी 29 को नामांकन शुरू होगा और तीन मई तक चलेगा। भाजपा की स्मृति इरानी ने दो पर्चे लिए हैं। 29 को वह रोड शो के बाद नामांकन करेंगी। इसके अलावा चौदह अन्य ने पर्चे लिए हैं। अब तक नामांकन के लिए 22 पर्चे लिए गए हैं।

पिछड़ा वर्ग साधने की भाजपा की कवायद
भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के नामांकन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को यहां पहुंच रहे हैं। दरअसल, उनके बहाने भाजपा ओबीसी मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगी।

वजह साफ है...ओबीसी या अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या जिले में करीब 21 फीसदी है। डॉ. मोहन यादव की ससुराल पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में होने के कारण उनका प्रभाव भी है। ऐसे में उनका आगमन अमेठी के साथ ही रायबरेली और सुल्तानपुर को भी सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed