फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Raebareli Amethi Lok Sabha Seat Opposition Parties Babri Masjid Ram Mandir

UP: बाबरी और संविधान पर अटके पक्ष-विपक्ष... तुकबंदी के सहारे अपने वादे-नारे जन-जन के दिमाग में बैठाने की कोशिश

Sat, 18 May 2024 01:58 PM IST
शाहरुख खान अजित बिसारिया, अमर उजाला, रायबरेली/अमेठी
अजित बिसारिया, अमर उजाला, रायबरेली/अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 May 2024 01:58 PM IST
सार

बाबरी और संविधान पर पक्ष-विपक्ष अटक गए। रायबरेली और अमेठी की जमीन पर खटाखट-गटागट का वार-पलटवार दिखा। तुकबंदी के सहारे अपने वादे-नारे जन-जन के दिमाग में बैठाने की कोशिश की गई। अर्थव्यवस्था का गणित भी समझाया गया। सभी दल के नेता एक-दूसरे पर जमकर तीर चला रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Raebareli Amethi Lok Sabha Seat Opposition Parties Babri Masjid Ram Mandir
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवध की धरती शुक्रवार को राजनीतिक जंग का गवाह बनी। अमित शाह ने चेताया कि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो राममंदिर में बाबरी ताला जड़वा देगा। वहीं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संविधान की रक्षा के लिए वोट का बुल्डोजर चलाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


खटाखट-गटागट के जरिये चुटीले शब्द-बाण भी चलाए। पक्ष-विपक्ष ने तुकबंदी के सहारे अपने-अपने वादे जन-जन के दिमाग में बैठाने का प्रयास किया। अर्थव्यवस्था का गणित भी समझाया और एक-दूसरे पर जमकर निशाने भी साधे।
विज्ञापन


पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त में रायबरेली और अमेठी में सत्ता के लिए जंग अपने पूरे उरूज पर पहुंच गई है। अमेठी-राबरेली संसदीय क्षेत्र की सीमा पर दौलतपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 10 मिनट के भाषण में तीन नारों पर फोकस किया
विज्ञापन
विज्ञापन


'मोदी पीएम...400 पार...जय श्रीराम। स्थानीय देव स्थानों के नाम का जिक्र करते हुए रणनीतिक संदेश दिया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की हुंकार भरी। राष्ट्रवादी भावनाओं को उभारते हुए फिर दोहराया कि मोदी का सीना 56 इंच का है। पाक अधिकृत कश्मीर भी लेकर रहेंगे। 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव बाद पंजे और साइकिल वाले नेताओं के खटाखट-खटाखट विदेश भागने वाला बयान इंडिया गठबंधन के नेताओं के निशाने पर रहा है। उससे पहले राहुल गांधी कह चुके थे कि इंडिया की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपये टकाटक-टकाटक जाएंगे। 

 

राहुल ने मोदी के खटाखट-खटाखट वाले बयान पर कहा कि मोदी से क्या बुलवाना है, मुझे बता दो। बुलवाकर दिखा दूंगा। अपने वादे से एक कदम आगे बढ़ते हुए राहुल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के खातों में पहले एक साल 8500 रुपये प्रति माह टकाटक भेजने का एलान किया। समझाया भी कि इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और बंद फैक्ट्रियां चालू होंगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। खटाखट के जवाब में उन्होंने खूब टकाटक का इस्तेमाल किया।

 

राहुल ने संविधान, आरक्षण और अग्निवीर योजना पर फिर फोकस किया। मल्लिकार्जुन खरगे के मुफ्त राशन दोगुना करने की घोषणा से एकदम आगे बढ़ते हुए कहा कि सत्ता मिलने पर दाल और तेल भी देंगे। संदेश दिया कि मुफ्त उपहार देने में हम भी पीछे नहीं रहेंगे। भाजपा विरोधी खास तबके को यह कहकर आकर्षित करने का काम भी किया कि मैं (राहुल) मोदी से नहीं डरता। 

 

नकल करने वाले नेता भ्रष्टाचार की रकम डकार गए
अखिलेश यादव ने भी दो नंबरी नेता कहकर बिना नाम लिए अमित शाह पर निशाना साधा। कहा कि खटाखट-खटाखट की नकल करने वाले नेता भ्रष्टाचार की रकम डकार गए। 69 हजार शिक्षक भर्ती जैसे आरक्षण के घोटालों को रोकने के लिए क्या करना है, यह भी मतदाताओं से पूछा। फिर कहा कि मतदान के दिन घबराने की जरूरत नहीं। नारे दिए-चौथे चरण में भाजपा चारो खाने चित्त...सातवें चरण में भाजपा के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed