फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Live update regarding Corona virus

उत्तर प्रदेश में कोरानावायरस: यहां पढ़ें जिलेवार हर अपडेट

Fri, 13 Mar 2020 06:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Mar 2020 06:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 12 कोरोनावायरस के पॉजिटिव लोगों की पहचान की जा चुकी है। वहीं सैकड़ों लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। यहां हर उस जिले की जानकारी दे रहे हैं जहां पर भी इससे संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
 

विज्ञापन
UP: Live update regarding Corona virus
स्प्रे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

वाराणसी: विदेश यात्रा और उनके संपर्क में रहे लोगों पर नजर, सिनेमा हॉल बंद

विज्ञापन

वाराणसी के मंडुवाडीह में एक और शिवपुर में दो कोरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। यहां उन लोगों को भर्ती किया जाएगा जो विदेश की यात्रा करके लौटे हों या कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के संपर्क में रहे हों। ऐसे लोगों को यहां 14 दिन तक रखा जाएगा। वहीं डीरेका का सिनेमा घर अनिश्चित काल के लिए गुरुवार को बंद कर दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह फैसला कोरोना वायरस को देखते हुए लिया है।


लखनऊ : हाईकोर्ट परिसर में बिना जांच प्रवेश बंद 
कोरोना को लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं। अब लखनऊ के हाईकोर्ट परिसर में बिना जांच के प्रवेश नहीं मिलेगा। थर्मल स्कैनर से पड़ताल के बाद ही वकील व अन्य लोग अंदर जा सकेंगे। वहीं, जांच में कोई संदिग्ध मिला तो उसे नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जाएगा।

विज्ञापन


लखनऊ: यूपी में कोरोना महामारी की श्रेणी में
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है लेकिन जिन स्कूलों में परीक्षा चल रही हैं वहां परीक्षा खत्म होने के बाद उन्हें बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में पुष्टि होने के बाद आगरा में खलबली
आगरा में कोरोनावायरस का एक और मरीज मिलने से खलबली मच गई है। अबतक आठ को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को नवविवाहिता के जांच के नमूने अलीगढ़ भेजे गए थे। जिनमें कोरोना की पुष्टि हो गई। महिला का पति बंगलुरू में पहले से कोरोना से ग्रसित है। दोनों की शादी एक महीने पहले हुई थी और इटली से हनीमून मनाकर लौटे थे।


अलीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित एक केस की पुष्टि
अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित एक केस की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए यह नमूना आगरा से आया था। कुल 12 नमूने मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आए थे जिसमें से एक मरीज को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। मेडिकल कॉलेज द्वारा शेष सभी नमूने नेगेटिव पाए गए हैं।

पीलीभीत के एक व्यक्ति की कनाडा में मौत
पीलीभीत के पूरनपुर के क्षेत्र के गांव चंदूइया निवासी 21 वर्षीय सूरत पाल की कनाडा में कोरोना से मौत। उसका भाई सौरभ कनाडा में भर्ती है दोनों भाई एक साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे।

अमरोहा में मिला कोरोना संदिग्ध मरीज

अमरोहा में कोरोनावायरस से संबंधित एक संदिग्ध व्यक्ति मिला है जिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदिग्ध व्यक्ति दुबई एक कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। दो मार्च को वह अमरोहा पहुंचा था। दुबई और कुवैत में चेकअप कराया गया। इसके बाद वह भारत आया। शुक्रवार को छोटे भाई के साथ दवा लेने जिला अस्पताल पहुंचा था। कोरोना वायरस का आशंकित मरीज मिलने से सेहत महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पीड़ित को कोरोना वायरस वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम तैयार की जा रही है, इसके बाद उसका चेकअप किया जाएगा।


झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ कोरोना का पहला संदिग्ध मरीज
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस संभावित पहला मरीज भर्ती हुआ है। बड़ागांव के बचवली गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को निमोनिया हो गया है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। मरीज को ऑक्सिजन पर रखा गया है। डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। कोरोनावायरस को लेकर झांसी के जिलाधिकारी आंध्रा वामसी ने लोगों को सचेत किया है। झांसी के मेडिकल कॉलेज में कोरोना का संभावित मरीज भर्ती हुआ है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed