{"_id":"6af856c032143f0eeb0bc0eb","slug":"up-licenses-of-20-centers-that-issued-certificates-without-conducting-pollution-checks-have-been-suspended-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिना प्रदूषण जांच के प्रमाण पत्र जारी करने वाले 20 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, अग्रिम आदेश तक लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिना प्रदूषण जांच के प्रमाण पत्र जारी करने वाले 20 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, अग्रिम आदेश तक लगी रोक
Sat, 14 Nov 2026 06:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:10 PM IST
सार
परिवहन विभाग की जांच में केंद्रों में भारी अनियमितताएं सामने आई है जिसके बाद अग्रिम आदेश तक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, निलंबन अवधि में प्रमाणपत्र जारी करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिना प्रदूषण जांच किए वाहनों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) जारी करने वाले प्रदेश के 20 प्रदूषण जांच केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने इन केंद्रों के प्राधिकार-पत्र अग्रिम आदेश तक निलंबित किए हैं। अब ये केंद्र न तो वाहनों की प्रदूषण जांच कर सकेंगे और न ही प्रमाणपत्र जारी कर पाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण कराया गया था। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (प्रशासन) की जांच में कई केंद्रों पर निर्धारित मानकों और तकनीकी प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित केंद्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन
निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर 20 केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मोटरयान प्रदूषण जांच केंद्र योजना-2020 के प्रावधानों के तहत इनके प्राधिकार-पत्र निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
