फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up legislative council elections 2022 voting in 27 seats today direct contest between bjp sp on most of the seats

यूपी विधान परिषद चुनाव : 27 सीटों पर मतदान आज, अधिकांश मुकाबलों में सपा-भाजपा-सपा आमने-सामने

Sat, 09 Apr 2022 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Apr 2022 12:20 AM IST
सार

परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में से भाजपा ने 9 सीटें निर्विरोध जीती हैं। शेष 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। भाजपा ने हर सीट पर एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के एक मंत्री को प्रभारी तैनात किया है।

विज्ञापन
up legislative council elections 2022 voting in 27 seats today direct contest between bjp sp on most of the seats
सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों के चुनाव में अधिकांश सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं प्रतापगढ़, वाराणसी और आजमगढ़ में निर्दलीय भी भाजपा का गणित बिगाड़ सकते हैं। परिषद में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा ने अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में से भाजपा ने 9 सीटें निर्विरोध जीती है। शेष 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। भाजपा ने हर सीट पर एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के एक मंत्री को प्रभारी तैनात किया है। पार्टी ने मतदाताओं को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा है। हर सीट के मतदाताओं से चार से पांच चरण में अलग-अलग स्तर से संपर्क किया गया है। सी श्रेणी में उन मतदाताओं को रखा गया है जो भाजपा के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


पार्टी के मानक के अनुसार सी श्रेणी में शामिल मतदाताओं का मत हासिल करने के लिए पार्टी ने हर स्तर पर रणनीति तैयार की है। 27 में से 24 सीटों पर भाजपा का सीधा मुकाबला सपा के उम्मीदवारों से है। हालांकि कुछ जगह सपा और भाजपा के बागी भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, आजमगढ़, प्रतापगढ़ और वाराणसी में निर्दलियों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी सीट पर भाजपा के सुदामा सिंह पटेल का मुकाबला माफिया ब्रजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह से है। ब्रजेश ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। ब्रजेश इस सीट से परिषद सदस्य रहे हैं। 



प्रतापगढ में भाजपा ने हरिप्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रतापगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह से उनकी टक्कर है। अक्षय प्रताप सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं विधायक राजा भैया के करीबी हैं। हालांकि अक्षय प्रताप सिंह को हथियार लाइसेंस में फर्जी पता देने के आरोप में न्यायालय ने सात वर्ष की सजा सुनाई है। लेकिन, उनके नामांकन स्वीकार होने के बाद सजा मिलने के कारण वह मैदान में बने हुए हैं। प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायतों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत में राजा भैया के करीबियों की संख्या अधिक होने के कारण अक्षय प्रताप सत्तारुढ़ दल को टक्कर दे रहे हैं।

वहीं आजमगढ़ में भाजपा ने सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है। आजमगढ़ में भाजपा से निष्कासित एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सपा विधायक रमाकांत यादव अपने बेटे के खिलाफ सपा प्रत्याशी राकेश यादव के समर्थन में वोट मांग रहे है। विक्रांत सिंह के चुनाव लड़ने के कारण इस सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 

बैंगनी रंग के पैन से मतदान
मतदाता को पीठासीन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के पैन से ही मतदान करना होगा। मतदाताओं को प्रत्याशी के नाम के सामने अधिमान का क्रम अंकों में लिखना होगा।

यह पहचान पत्र दिखाना होगा
मतदाता मतदान केंद्रों पर मतदाता फोटो पहचान पत्र, स्थानीय प्राधिकारी संस्था की ओर से जारी पहचान पत्र या फोटोयुक्त कोई अन्य दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे।


इन सीटों पर होगा मतदान
मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा-फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर- सहारनपुर।

इन 9 सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत 
बदायूं, हरदोई, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर-सोनभद्र, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से एक-एक और मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed