{"_id":"65218b2f537d00da95064b66","slug":"up-led-display-panels-will-be-installed-at-100-bus-stations-in-the-state-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 100 बस स्टेशनों पर लगेंगे एलईडी डिस्प्ले पैनल, परिवहन मंत्री बोले- 4 महीने के अंदर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 100 बस स्टेशनों पर लगेंगे एलईडी डिस्प्ले पैनल, परिवहन मंत्री बोले- 4 महीने के अंदर होगा काम
Sun, 08 Oct 2023 08:43 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 08 Oct 2023 08:43 AM IST
सार
परिवहन मंत्री ने बताया कि बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल लगाने के लिए स्थान चयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर त्रि-स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
100 बस स्टेशनों पर लगेंगे एलईडी डिस्पले।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
परिवहन निगम के बस स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के प्रयासों के तहत अब एलईडी डिस्प्ले पैनल लगाने का फैसला किया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। निर्भया योजना के तहत पहले चरण में कुल 100 बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले और यात्री उद्घोषणा तंत्र लगाया जाना है। इसमें से 85 बस स्टेशनों का चयन भी कर लिया गया और शेष 15 बस स्टेशनों का चयन जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि एलईडी पैनल लगाने के लिए एनईसी कारपोरेशन संस्था के साथ परिवहन निगम का अनुबन्ध हो चुका है। इस काम को पूरा करने के लिए 4 महीने का समय तय किया गया है। परियोजना के तहत लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्र की बसों में वीएलटी उपकरण एवं पैनिक बटन लगाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने बताया कि बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल लगाने के लिए स्थान चयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर त्रि-स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्रीय प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि बस स्टेशन से संबंधित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक संयोजक सदस्य एवं एनईसी कंपनी के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।
विज्ञापन