Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Large-scale transfers in the state; 144 Deputy SPs reassigned—officers moved across locations ranging from

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और बागपत भेजे गए अधिकारी

Sun, 22 Nov 2026 02:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 22 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ, अयोध्या, संभल समेत कई जिलों और कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों में भेजा गया है, जबकि दो तबादले निरस्त भी किए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Large-scale transfers in the state; 144 Deputy SPs reassigned—officers moved across locations ranging from
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादले शुरू हो गए हैं। रविवार को 144 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए। लखनऊ कमिश्नरेट के सात एसीपी(डिप्टीएसपी) बदले गए। यहां तैनात कई सहायक पुलिस आयुक्तों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि दूसरे जिलों और कमिश्नरेट से अधिकारियों को लखनऊ में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


लखनऊ कमिश्नरेट से सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत, राधा रमण सिंह को खीरी, रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, शकील अहमद को आगरा कमिश्नरेट, अनूप कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट से बांदा और रंजीत कुमार को एसटीएफ मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं बुलंदशहर से रामकरन, प्रयागराज कमिश्नरेट से विवेक यादव, उन्नाव से अरविंद कुमार प्रथम, वाराणसी कमिश्नरेट से प्रज्ञा पाठक और बाराबंकी से समीर कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर से मिर्जापुर, शुभम तोडी को आजमगढ़ से संभल, अतुल कुमार सिंह को अमेठी से महाराजगंज, महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा, आशुतोष तिवारी को अयोध्या से हरदोई और राजेश सिंह को बिजनौर से हरदोई भेजा गया है।
 

Trending Videos

अलीगढ़ और देश दीपक सिंह को बिजनौर से सहारनपुर भेजा

नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर, प्रवीण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से हापुड़, बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, राजेश कुमार श्रीवास्तव को ललितपुर से सुलतानपुर और अनुज मिश्रा को हरदोई से शाहजहांपुर भेजा गया है। चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा, मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली, राजीव कुमार गुप्ता को गौतमबुद्धनगर से अलीगढ़ और देश दीपक सिंह को बिजनौर से सहारनपुर भेजा गया है।

नितिन कुमार को बरेली से जौनपुर, सुनील कुमार सिंह को अयोध्या से गोंडा, पवन कुमार को गौतमबुद्धनगर से भदोही और सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। अरुण कुमार सिंह को बरेली से खीरी, देव प्रकाश को मिर्जापुर से 39वीं वाहिनी पीएसी, जितेंद्र कुमार शर्मा को हापुड़ से अयोध्या, सूर्यबली मौर्य को गाजियाबाद से आजमगढ़ और संजय कुमार रेड्डी को देवरिया से कौशांबी भेजा गया है।

सुधाकर पांडेय को गाजीपुर से फतेहगढ़, अरुण कुमार चौरसिया को फिरोजाबाद से संतकबीरनगर, संतोष कुमार सिंह को हरदोई से उन्नाव, भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट, हिमांशु माथुर को हाथरस से मथुरा, परमानंद कुशवाहा को जौनपुर से सहारनपुर और देवेश सिंह को आगरा कमिश्नरेट से मथुरा भेजा गया है। संदीप सिंह को बरेली से वाराणसी कमिश्नरेट, गिरेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर से गोरखपुर और रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ, मथुरा भेजा गया है।

 

रविकांत गौड़ को महोबा से आगरा कमिश्नरेट भेजा

शमशेर बहादुर सिंह को खीरी से सुल्तानपुर, राजीव सिरोही को कानपुर देहात से मथुरा, सुनील कुमार सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट से अंबेडकरनगर, अजय कुमार को ललितपुर से झांसी और दिनेश दत्त मिश्र को मऊ से 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया है। इमरान अहमद को आगरा से गाजियाबाद कमिश्नरेट, आशीष प्रताप सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, दीपक दुबे को महोबा से बरेली, भूषण वर्मा को मथुरा से जौनपुर और रविकांत गौड़ को महोबा से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है।

यादवेंद्र यादव को खीरी से बरेली, अनिल कुमार शाही को बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर, मंजय सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से अयोध्या, राजेश कुमार को मुरादाबाद से ललितपुर, अजय सिंह चौहान को मैनपुरी से सोनभद्र, पीयूष को अयोध्या से गोरखपुर और अरुण कुमार सिंह को खीरी से अयोध्या भेजा गया है। गौरव सिंह को आगरा कमिश्नरेट से बिजनौर, आशुतोष कुमार को मेरठ से रायबरेली और गजेंद्र पाल सिंह को मुजफ्फरनगर से अमरोहा भेजा गया है।

रविकांत पाराशर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट, धर्मेंद्र सिंह को मथुरा से मुरादाबाद, मुनेन्द्र पाल सिंह को मिर्जापुर से प्रयागराज कमिश्नरेट, शिव नारायण वैश्य को प्रतापगढ़ से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट और विधि भूषण मौर्य को पीलीभीत से महोबा भेजा गया है। विवेक यादव को प्रयागराज से लखनऊ कमिश्नरेट, यादवेन्द्र बहादुर पाल को रायबरेली से मिर्जापुर, सुमन कनौजिया को मथुरा से आगरा कमिश्नरेट और राजवीर सिंह परिहार को रामपुर से अमेठी भेजा गया है।

प्रतिमा वर्मा को जौनपुर से मुरादाबाद भेजा

देव नारायण यादव को पीएसी की 42वीं वाहिनी प्रयागराज से चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज, हर्ष पांडेय को सोनभद्र से जौनपुर, अंजली कटारिया को अमरोहा से बुलंदशहर, किरन पाल सिंह को आजमगढ़ से फिरोजाबाद, अनिल कुमार सिंह को मथुरा से बदायूं और विजय कुमार सिंह तोमर को बागपत से गाजीपुर भेजा गया है। आनंद कुमार राय को गोंडा से फतेहपुर, श्रीयश त्रिपाठी को अयोध्या से गोरखपुर और प्रतिमा वर्मा को जौनपुर से मुरादाबाद भेजा गया है।

इसके अलावा रोहित यादव को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से पीटीसी सीतापुर, दीपांशी राठौर को गोरखपुर से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट, ज्योति यादव को शाहजहांपुर से 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, अभिषेक कुमार राहुल को कानपुर नगर कमिश्नरेट से अलीगढ़ और प्रखर पांडेय को बुलंदशहर से मऊ भेजा गया है।

अनिंद्य विक्रम सिंह को गाजीपुर से बहराइच, श्याम सिंह को शामली से उन्नाव, सुनीता दहिया को मुरादाबाद से बरेली, शशि प्रकाश शर्मा को सहारनपुर से बस्ती और दीक्षा सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है।

गौरव कुमार को वाराणसी कमिश्नरेट से बिजनौर, प्रियाश्री पाल को गाजियाबाद से मेरठ, अजय कुमार यादव को 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली से पीटीएस सुलतानपुर, विनय कुमार गौतम को सुल्तानपुर से खीरी, मोनिका यादव को मुरादाबाद पीटीसी से मुरादाबाद पीटीएस और राज सोनकर को सोनभद्र से एपीटीएस चुनार भेजा गया है।

रूपाली राव को मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद कमिश्नरेट, हर्षिता तिवारी को बहराइच से गाजीपुर, अमोद कुमार सिंह को फतेहगढ़ से भदोही और अनिल कुमार को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है।

महेश कुमार को अलीगढ़ से कानपुर नगर कमिश्नरेट, अनीता चौहान को हापुड़ से मथुरा, कुलदीप कुमार को संभल से मुरादाबाद, शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर से एपीटीसी सीतापुर और श्यामजीत प्रमिला सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट से पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। शशांक शेखर त्रिपाठी को यूपीपीसीएल प्रयागराज से पुलिस कंप्यूटर केंद्र लखनऊ, राजू कुमार साव को मुजफ्फरनगर से बाराबंकी और जसवीर सिंह सिरोही को आगरा कमिश्नरेट से बाराबंकी भेजा गया है।

अनूप कुमार सिंह को अंबेडकरनगर से प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा

अखिलेश राजन को बांदा से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ, अजेन्द्र यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट से बुलंदशहर, धीरेन्द्र सिंह को भदोही से गोरखपुर एलआईयू, प्रेम प्रकाश सिंह को प्रतापगढ़ से यूपीपीसीएल प्रयागराज, अनिल कुमार पांडेय को वाराणसी कमिश्नरेट से बुलंदशहर और देवी दयाल को गोरखपुर एलआईयू से पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

रितिक कपूर को सुलतानपुर से एसीओ मुख्यालय लखनऊ, अनुराग कुमार सिंह को गोरखपुर से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट, जियाउद्दीन अहमद को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट, अनूप कुमार सिंह को अंबेडकरनगर से प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है।

अशोक कुमार सिंह को बलरामपुर से बाराबंकी, अमर बहादुर को मीरजापुर से प्रतापगढ़, चंद्र प्रकाश मिश्र को विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ से पीटीएस उन्नाव, विक्रांत द्विवेदी को 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से प्रयागराज कमिश्नरेट, विनिता को पीटीएस मेरठ से रायबरेली, अनुष्का को चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज से मुरादाबाद और प्रद्युम्न कुमार सिंह को बहराइच से देवरिया भेजा गया है।

नीलम बिष्ट को बागपत से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, इंद्र मोहन बड़ौला को मेरठ जोन कार्यालय से मुजफ्फरनगर, प्रदीप कुमार मौर्य को उन्नाव से ललितपुर, शुभेंदु सिंह को सिद्धार्थनगर से बस्ती, प्रियम राजशेखर पांडेय को संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर और विवेक रंजन राय को गौतमबुद्धनगर के साइबर क्राइम थाने से बुलंदशहर भेजा गया है।

तबादला सूची में धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त किया गया है। इसी तरह अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है। प्रतिभा सिंह की अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed