{"_id":"6643869064f3adb60a0faf30","slug":"up-kharge-akhilesh-s-press-conference-tomorrow-in-lucknow-sp-chief-will-be-seen-with-rahul-in-amethi-rae-bar-2024-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खरगे-अखिलेश की प्रेसवार्ता आज लखनऊ में, 17 मई को अमेठी-रायबरेली में राहुल संग दिखेंगे सपा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खरगे-अखिलेश की प्रेसवार्ता आज लखनऊ में, 17 मई को अमेठी-रायबरेली में राहुल संग दिखेंगे सपा प्रमुख
Wed, 15 May 2024 06:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 May 2024 06:49 AM IST
सार
Kharge-Akhilesh press conference: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बुधवार की सुबह लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे। 17 मई को अखिलेश और राहुल एकसाथ अमेठी और रायबरेली में रहेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान से पहले पूरी ताकत लगा दी है। गठबंधन के नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 15 मई को सुबह 10.30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ताज होटल में इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के बाद खरगे अमेठी व रायबरेली में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जबकि 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अमेठी व रायबरेली में संयुक्त सभा भी प्रस्तावित है। बता दें कि आगे के चरणों में कौशांबी, मोहनलालगंज, बाराबंकी और बांसगांव आदि सुरक्षित सीटें हैं। जहां के दलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन को उम्मीद है कि इसका असर अन्य आसपास की सीटों पर भी पड़ेगा। वहीं 21 मई को पार्टी की राज्यसभा सांसद एमी याज्ञनिक का वाराणसी में प्रेसवार्ता का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह की आज झांसी और कल प्रयागराज में सभा
लखनऊ। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 15 मई को शाम पांच बजे ललितपुर के मेहरौनी में झांसी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में सभा करेंगे। वहीं रात 8.30 बजे मऊरानीपुर झांसी में भी सभा करेंगे। इसी क्रम में दिग्विजय सिंह 16 मई को सुबह 11 बजे प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में प्रेसवार्ता करेंगे। बाद में दोपहर एक बजे करछना में सभा को भी संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार यादव झांसी में प्रेसवार्ता करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय 16 मई को सुबह 11 बजे श्रावस्ती में समन्वय बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे गोंडा में कैसरगंज व गोंडा लोकसभा क्षेत्र में समन्वय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अखिलेश कल बलरामपुर और फैजाबाद में
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 मई को बलरामपुर के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र और फैजाबाद में समाजवादी (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बलरामपुर में दोपहर 12: 30 बजे और फैजाबाद में दो बजे रहेंगे।
Trending Videos
अखिलेश का लखनऊ में रोड शो 17 को
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 मई को लखनऊ में रोड शो करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को अपने पदाधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में लखनऊ के सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा भी मौजूद रहे। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए रणनीति भी बनाई गई। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।
केजरीवाल कल लखनऊ में, अखिलेश से मिलेंगे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16 मई को लखनऊ में होंगे। वे यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। दोनों की साझा प्रेस कांफ्रेंस भी होगी।
केजरीवाल कल लखनऊ में, अखिलेश से मिलेंगे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16 मई को लखनऊ में होंगे। वे यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। दोनों की साझा प्रेस कांफ्रेंस भी होगी।