{"_id":"696f6dbc531c8f8ed7042a9f","slug":"up-kgmu-to-give-a-second-chance-for-document-verification-in-non-teaching-recruitment-on-this-date-the-exam-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन दूसरा मौका इस दिन; 207 नियमित पदों पर हुई थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन दूसरा मौका इस दिन; 207 नियमित पदों पर हुई थी परीक्षा
Tue, 20 Jan 2026 05:27 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:27 PM IST
सार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का दूसरा मौका दिया गया है। केजीएमयू प्रशासन के अनुसार 27 जनवरी को टेक्नीशियन रेडियोलॉजी, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए सत्यापन होगा। पहले चरण में छूटे अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक नियमित पदों की भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का एक मौका और दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 27 जनवरी को अपने दस्तावेज सत्यापित करा सकेंगे।केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि 207 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14 नवंबर को हुई थी। 29 नवंबर को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। 29 नवंबर को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन
22 दिसंबर से पहले राउंड में टेक्नीशियन रेडियोलॉजी, टेक्निकल ऑफिसर ऑप्थोमलॉजी, टेक्निकल ऑफिसर ईएनटी, लाइब्रेरियन , टेक्नीशियन डायलेसिस , फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन हुआ था। 27 जनवरी को टेक्नीशियन रेडियोलॉजी, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए दोबारा सत्यापन का मौका दिया जा रहा है। जो अभ्यर्थी सत्यापन से छूट गए थे, अधूरा सत्यापन करा पाए थे वे सत्यापन के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम
- पद का नाम- पदों की संख्या- ओवरऑल रैंक
- टेक्नीशियन रेडियोलॉजी 49- 1 से 21
- फार्मासिस्ट 38- 1 से 18
- ओटी असिस्टेंट 65- 1 से 26
- कंप्यूटर प्रोग्रामर 7- 1 से 5