{"_id":"613e20eb8ebc3edadd1cbade","slug":"up-kamal-saheli-club-will-be-formed-at-mandal-level-bjp-mahila-morcha-will-set-up-mahila-chaupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मंडल स्तर पर गठित होगा ‘कमल सहेली क्लब’, भाजपा महिला मोर्चा लगाएगी महिला चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मंडल स्तर पर गठित होगा ‘कमल सहेली क्लब’, भाजपा महिला मोर्चा लगाएगी महिला चौपाल
Sun, 12 Sep 2021 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:16 PM IST
सार
दो अक्तूबर के बाद से महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो कि विधानसभा चुनाव तक चलेंगे। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित कर योगी सरकार में महिलाओं को मिले सुरक्षा, सम्मान, स्वरोजगार और रोजगार की उपलब्धियां बताई जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधानसभा चुनाव-2022 में महिला वोट बैंक को साधने के लिए एक ओर जहां मोदी-योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद स्थापित करेगी। वहीं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महिलाओं की किटी की तर्ज पर ‘कमल सहेली क्लब’ भी गठित किए जाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं से संपर्क, संवाद और समन्वय की योजना बनाई है।
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव -2014, विधानसभा चुनाव 2017 और उसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की मिली एक तरफा जीत में महिला वोट बैंक का बड़ा योगदान है। पार्टी ने 2022 के चुनाव में भी महिला वोट बैंक पर कब्जा जमाने की योजना बनाई। सितंबर महीने में महिला मोर्चा की 1918 मंडलों में कार्यकारिणी गठित की जाएगी और 27,700 शक्ति केंद्रों पर महिला प्रभारी नियुक्त की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम सभा स्तर पर मोदी-योगी सरकार की विभिन्न लाभार्थी महिलाओं की चौपाल लगाई जाएगी। प्रदेश में करीब तीन करोड़ से अधिक महिला लाभार्थी है, पार्टी का प्रयास है कि चौपाल के जरिये महिलाओं को मिल रही सुविधाओं पर ना केवल फीडबैक लिया जाएगा बल्कि उनसे संवाद कर वोट बैंक भी पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की ओर से मंडल स्तर पर प्रतिभावान छात्राओं के साथ ओडीओपी, एमएसएमई और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। महिला मोर्चा की ओर से हर मंडल में कमल सहेली क्लब गठित किया जाएगा। क्लब की महिलाओं की सामाजिक गतिविधियां के साथ राजनीतिक गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी। क्लब गठित होने के बाद मंडल स्तर पर कपल मैराथन का आयोजन किया जाएगा इस मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले पति-पत्नी को सम्मानित कि या जाएगा।
इनका कहना है
कमल सहेली क्लब गठित करने सहित महिला मोर्चा की आगामी गतिविधियां तय की है। हम विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
- गीता शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा