{"_id":"68613bcaab98e373a90c0b3a","slug":"up-junior-assistant-and-junior-clerk-recruitment-exam-completed-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा सम्पन्न, झांसी में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा सम्पन्न, झांसी में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी
Sun, 29 Jun 2025 10:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:20 PM IST
सार
प्रदेश के 21 जिलों के 541 परीक्षा केन्द्रों पर कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती की लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में एआई आधारित फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक, सहायक स्तर III की लिखित परीक्षा रविवार को प्रदेश के 21 जिलों के 541 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
आयोग की ओर से 5512 पदों पर चार रही भर्ती में परीक्षा के लिए कुल 243981 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसमें 139462 (57.16 फीसदी) अभ्यर्थी उपस्थित तथा 104519 (42.84 फीसदी) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले, आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में व्यापारियों के लिए आपातकाल जैसे हालात हैं
आयोग प्रशासन ने बताया कि परीक्षा में झांसी स्थित परीक्षा केंद्र श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति, वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए थे।
इसके तहत जहां स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ एसटीएफ व एलआईयू भी सतर्क थी। वहीं आयोग की ओर से अन्य व्यवस्था व सतर्कता बरती गई थी। परीक्षा में सॉल्वर को चिह्नित करने के लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया। इससे परीक्षा में अन्य कोई गलत गतिविधि नहीं प्रकाश में आई।