फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight IAS transferred in Uttar Pradesh, see the list

UP: आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले, आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

Sun, 29 Jun 2025 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Jun 2025 04:11 PM IST
सार

यूपी में आठ आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
Eight IAS transferred in Uttar Pradesh, see the list
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी में आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


राकेश कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस- से औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


योगेश कुमार को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक नियुक्त किया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है।

सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नियुक्त किया गया है। इसी तरह ईशा प्रिया राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


15 पीसीएस अफसरों के तबादले की सूची
पीसीएस अफसर दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज बहादुर प्रथम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह जय प्रकाश और अजय कुमार राय को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है। सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर बनाया गया है।

इसी तरह दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या नियुक्त किया गया है। कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।


वागीश कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी ( वि. रा.) सोनभद्र बनाया गया है। उपजिलाधिकारी गोंडा रहे भारत को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या नियुक्त किया गया है। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार व रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मनी अरोरा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed