{"_id":"6a2060ab1ccaea1ac905dd2a","slug":"up-june-will-be-free-of-intense-heat-as-another-disturbance-hits-the-state-storm-and-rain-alert-issued-for-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: जून में नहीं होगी भीषण गर्मी, आज से सक्रिय होगा एक और विक्षोभ; इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: जून में नहीं होगी भीषण गर्मी, आज से सक्रिय होगा एक और विक्षोभ; इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Thu, 04 Jun 2026 12:28 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:28 AM IST
सार
Weather in UP: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार चार जून से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ अपेक्षाकृत कमजोर है, लेकिन इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चार जून यानी बृहस्पतिवार से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। बस्ती 42 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में 41.6 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 41 डिग्री, झांसी में 40.6 डिग्री तथा वाराणसी और प्रयागराज में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार चार जून से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ अपेक्षाकृत कमजोर है, लेकिन इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पांच और छह जून को इसका असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में भी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
इन जिलों में है गरज चमक व आंधी का येलो अलर्ट
गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल व आस पास के क्षेत्र ।