{"_id":"679e2ba001dd55c5aa0dda41","slug":"up-jal-shakti-minister-swatantra-dev-singh-react-on-union-budget-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- बजट से बढ़ेगी विकास की रफ्तार, जल जीवन मिशन से विकसित होंगे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- बजट से बढ़ेगी विकास की रफ्तार, जल जीवन मिशन से विकसित होंगे गांव
Sat, 01 Feb 2025 07:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 01 Feb 2025 07:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जलशक्ति मंत्री ने केंद्रीय बजट में जल जीवन मिशन योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाने के एलान का स्वागत किया।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : @swatantrabjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में किसान, युवा, गरीब और नारी शक्ति तथा अन्नदाता पर विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने केंद्रीय बजट में जल जीवन मिशन योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाने के एलान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल कनेक्शन के जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ये फैसला दिखाता है कि डबल इंजन की सरकार गांव के हर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। जल जीवन मिशन अब यूपी सहित देश के विकास की लाइफलाइन बन चुका है।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के 2.34 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन दिया जा चुका है। बुदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के लगभग 100 प्रतिशत घरों में नल से जल की सप्लाई राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है। जल जीवन मिशन योजना की समयावधि बढ़ने से गांवों के विकास की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन